Advertisement

'दलाई लामा की यात्रा चिंता का विषय'

दलाई लामा

दलाई लामा की यात्राओं पर चीन अक्सर आपत्ति करता रहा है.

चीन ने एक बार फिर दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह चीन विरोधी रवैया दर्शाता है.

तिब्बत के बौद्ध लोगों के धर्मगुरु दलाई लामा रविवार को अरुणाल प्रदेश की यात्रा करने वाले हैं और उनका कहना है कि यह कोई राजनीतिक यात्रा नहीं बल्कि आध्यात्मिक यात्रा है.

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मा ज़ाक्सू ने इस यात्रा पर आपत्ति जताते हुए कहा, ‘‘हमने इस मुद्दे पर गंभीर चिंता जताई है. यह एक बार फिर दिखाता है कि दलाई लामा चीन विरोधी हैं.’’

उनका कहना था, ‘‘हम दलाई लामा की सीमावर्ती इलाक़ों में यात्रा का विरोध करते हैं....यह एक अलगाववादी कार्रवाई है.’’

हम दलाई लामा की सीमावर्ती इलाक़ों में यात्रा का विरोध करते हैं....यह एक अलगाववादी कार्रवाई है

चीनी विदेश मंत्रालय

पिछले महीने टोक्यो की यात्रा पर गए दलाई लामा ने कहा था कि चीनी सरकार उनकी विदेश यात्राओं का कुछ अधिक ही मतलब निकालती है.

उनका कहना था, ‘‘चीन की सरकार मेरी हर यात्रा का राजनीतिकरण करती है. मैं जहां जाता हूं वो राजनीतिक नहीं होता है.’’

चीन के कड़े विरोध के बावजूद दलाई लामा ने हाल ही में ताइवान की यात्रा की थी. लामा पिछले कई दशकों से भारत में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं.

चीन दलाई लामा की ज़्यादातर गतिविधियों का विरोध करता रहा है और आरोप लगाता रहा है कि वो तिब्बत के लोगों को आज़ादी के लिए भड़काते रहते हैं.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.