Advertisement

11 सितंबर के मलबे से बना जहाज़

यूएसएस न्यूयॉर्क

इस जहाज़ में वर्ल्ड ट्रे़ड टॉवर के मलबे से निकाला गया स्टील इस्तेमाल हुआ है

11 सितंबर 2001 को अमरीका के शहर न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड टॉवर की जिन दो ऊँची इमारतों पर चरमपंथी हमला हुआ था, उसके मलबे से निकाले गए स्टील से एक नौसैनिक जहाज़ बनाया गया है और ये जहाज़ न्यूयॉर्क पहुँच गया है.

क़रीब आठ साल पहले हुए इस चरमपंथी हमले में दोनों इमारतें ढह गई थीं और लगभग तीन हज़ार लोग मारे गए थे.

यूएसएस न्यूयॉर्क नाम का ये जहाज़ हडसन नदी से होते हुए उस जगह के बिल्कुल नज़दीक तक पहुँचा जहाँ पर 11 सितंबर का वाकया हुआ था.

इस नौसैनिक जहाज़ ने 11 सितंबर के वाकये में मारे गए लोगों के सम्मान में 21 तोपों की सलामी दी.

जब 21 तोपों की सलामी दी जा रही थी तो उस वक्त मारे गए लोगों के रिश्तेदार वहाँ मौजूद थे.

शनिवार को अमेरिकी नौसेना एक कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें इस नौसैनिक जहाज़ को आधिकारिक रूप से बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा.

इस नौसैनिक जहाज़ को अमरीका के लूज़ियाना प्रांत में बनाया गया था जहाँ से तीन हफ़्ते पहले इसने अपनी यात्रा शुरू की थी.

इस जहाज़ को बनाने में वर्ल्ड ट्रे़ड टॉवर के मलबे से निकाला गया 7.5 टन स्टील इस्तेमाल हुआ है.

जहाज़ पर दोनो इमारतों की तस्वीरें बनी हुई हैं.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.