ईरान में परमाणु संयंत्र का निरीक्षण

अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के जांचकर्ता रविवार को ईरान के परमाणु संयंत्र की जांच करनेवाले हैं.

आईएईए

आईएईए के पर्यवेक्षक रविवार को ईरान में परमाणु संयंत्र का निरीक्षण करेंगे.

कॉम शहर के पास रविवार को अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों द्वारा किया जानेवाला ये सर्वेक्षण आईएईए का पहला सर्वेक्षण होगा.

इस परमाणु संयंत्र के बारे में जिसकी सूचना पिछले महीने अचानक ईरान ने दुनिया को दी,पहले किसी को भी जानकारी नहीं थी.

ईरान ने शायद इसके बारे में इसलिए बता दिया क्योंकि उसे शक हो गया था कि शायद पश्चिम के जांचकर्ताओं को इसका पता लग चुका है.

ईरान के इस दूसरे परमाणु संवर्धन संयंत्र का पता चलने से पश्चिम के देशों को ये डर लगा कि कहीं ईरान अपने परमाणु कार्यक्रम को बढ़ावा देने में तो नहीं लगा हुआ है. ये एक ऐसा खौफ़ था जिसका खंडन ईरान पहले ही कर चुका था.

लेकिन रविवार को होनेवाली जांच से पहले ईरान को एक महीने का मौका मिला है.

और ये काफी वक़्त है ऐसे किसी भी चीज़ को वहां से हटाने के लिए जो शक पैदा कर सकता है, ईरान के परमाणु कार्यक्रम की आशंका को लेकर.

इस बीच तेहरान के परमाणु रिएक्टर के लिए शोध के उद्देश्य से ईरान को जो यूरेनियम मिलने का प्रस्ताव है, उसे लेकर ईरान में काफी आलोचना हुई है.

इस प्रस्ताव के अर्न्तगत ईरान अपना ज़्यादातर संवर्द्धित यूरेनियम रूस भेजेगा. रूस में इसे सुधार कर वापस ईरान भेजा जायेगा, वहां के रिएक्टर में इस्तेमाल करने के लिए.

अगर इस प्रस्ताव को ईरान मान लेता है तो पश्चिम की दुनिया इस बात के लिए आश्वस्त हो जायेगी कि ईरान का संवर्द्धित यूरेनियम परमाणु हथियार बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं हो रहा.

लेकिन ईरान की एक समाचार एजेन्सी को दी अपनी प्रतिक्रिया में ईरान की संसद के स्पीकर, अली लारीजानी ने कहा है कि ये पश्चिम के लोगों की कोशिश हो सकती है, तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर ईरान को फंसाने की.

शुक्रवार को ईरान ने कहा कि वो ये प्रस्ताव माने या नहीं, ये तय करने के लिए उसे और वक़्त चाहिए.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.