इस ऑडियो/वीडियो के लिए आपको फ़्लैश प्लेयर के नए संस्करण की ज़रुरत है
बीबीसी हिंदी की विशेष श्रृंखला में आप रुबरु हो रहे हैं ऐसे भारतीयों से जो अपनी मेहनत और लगन के बूते नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं.
दस लाख की आबादी वाला भारतीय समुदाय कुल ब्रिटेन की कुल जनसंख्या का सिर्फ़ 1.8 प्रतिशत है लेकिन शिक्षा, व्यापार, विज्ञान, मनोरंजन से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में इस बिरादरी ने अपनी साख़ क़ायम की है.
विदेशी आसमान में ऊँची उड़ान भरने वाले ऐसे लोगों से हम आपकी मुलाक़ात कराने जा रहे हैं जो मीडिया की नज़रों से दूर कामयाबी की एक नई कहानी लिख रहे हैं.
इस विशेष श्रृंखला की तीसरी कड़ी में एक मुलाक़ात डॉक्टर सतविंदर जस के साथ जो ब्रिटेन में भारतीय मूल के पहले विधि प्रोफ़ेसर हैं और लंदन के मशहूर किंग्स कॉलेज में क़ानून पढ़ाते हैं.