Advertisement

चीन में बारिश से तीन लाख बेघर

चीन के दक्षिणी और मध्य प्रांतों में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से तीन लाख से भी ज़्यादा लोग बेघर हो गए हैं और कम से कम 16 लोग मारे गए हैं.

चीन बाढ़

चीन और वियतनाम लगभग हर वर्ष बारिश के कारण बाढ़ आ जाती है

चीन के पड़ोस में वियतनाम में भी अधिकारियों के अनुसार बाढ़ के कारण कम से कम 15 लोग मारे गए हैं.

चीन की समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक बाढ़, भूस्खलन और घरों के गिरने से हुनान, फुजीयन और जियांगशी प्रांतों में कम से कम 16 लोग मारे गए और अनेक लोग लोग अभी भी लापता हैं.

दक्षिणी प्रांत जियांगशी में सेना और आम लोग एक जलाशय के तटबंध के टूटने के बाद उसकी मरम्मत करने के और पानी से बचने के प्रयास कर रहे हैं.

चीन के रोंगशुई शहर में बाढ़ के पानी के साथ-साथ गड्डे और लोगों के घर के सामान को बहते देखा गया.

ख़बरों के मुताबिक़ प्रभावित प्रांतों में हज़ारों लोग अपने घरों में भी फँसे हुए हैं.

वियतनाम में तबाही

दूसरी ओर सीमावर्ती वियतनाम में अधिकारियों के अनुसार भारी बारिश की वजह से कम से कम 15 लोग मारे गए हैं.

आशंका जताई जा रही है कि दोनों देशों में मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है.

बारिश के महीनों में हर वर्ष चीन और वियतनाम में भारी बारिश और बाढ़ से जान-माल की काफ़ी क्षति होती है.

बीबीसी को जानिए

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.