BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
मंगलवार, 07 अक्तूबर, 2003 को 14:07 GMT तक के समाचार
इराक़ में दो विस्फोट
इराक़ में कई जगहों पर हिंसा और विस्फोट की घटनाएँ हुई हैं
इराक़ में कई जगहों पर हिंसा और विस्फोट की घटनाएँ हुई हैं

इराक़ की राजधानी बग़दाद में मंगलवार को एक घंटे के अंतराल में दो बम विस्फोट हुए हैं जिनमें तीन अमरीकी सैनिक और एक इराक़ी व्यक्ति की मौत हो गई है.

बग़दाद में बीबीसी संवाददाता जॉन ब्रायन का कहना है कि पहला बम विस्फोट बग़दाद के पश्चिमी इलाक़े में उस समय किया गया जब अमरीकी सैनिक वहाँ गश्त के लिए जा रहे थे.

इस विस्फोट में एक अमरीकी सैनिक मारा गया.

उसके एक ही घंटे बाद एक और बम विस्फोट राजधानी के दक्षिणी इलाक़े अल हसवाह इलाक़े में हुआ जिसमें दो सैनिक और एक इराक़ी अनुवादक की मौत हो गई.

उससे पहले विदेश मंत्रालय के परिसर में भी मोर्टारों और हथगोलों से हमला किया गया लेकिन उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि अमरीका ने पाँच महीने पहले मई में जब युद्ध समाप्ति की घोषणा कर दी थी तब से विभिन्न हमलों में 90 अमरीकी सैनिक मारे जा चुके हैं.

सैनिकों पर हमलों के अलावा ग़ैरसैनिक ठिकानों पर भी हमले हो रहे हैं.
 
 
अन्य ख़बरें
07 अक्तूबर, 2003
इराक़ के लिए नई टीम
03 अक्तूबर, 2003
बुश ने हमले को उचित बताया
30 सितंबर, 2003
इराक़ी संविधान में देरी
27 सितंबर, 2003
15 हज़ार अमरीकी सैनिक और
25 सितंबर, 2003
इराक़ पर कूटनीतिक कोशिशें
इंटरनेट लिंक्स
संयुक्त राष्ट्र
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK