BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
मंगलवार, 07 अक्तूबर, 2003 को 02:38 GMT तक के समाचार
इराक़ के लिए नई टीम


अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कोंडोलीज़ा राइस को इराक़ में पुनर्निर्माण का काम देखने वाली एक टीम का अध्यक्ष बनाया है.

राष्ट्रपति बुश ने कहा कि 'इराक़ स्टेबलाइज़ेशन ग्रुप' यानि स्थिरता कायम करने वाला ग्रुप अमरीकी रक्षा मंत्रालय और इराक़ में अंतरिम प्रशासन के बीच तालमेल कायम करेगा.


कोंडोलीज़ा राइस पर पुनर्निर्माण का काम तेज़ करने की ज़िम्मेदारी
उधर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने इराक़ पर अमरीकी प्रस्ताव के मसौदे पर फिर अनौपचारिक चर्चा की है.

लेकिन इस विषय में कोई प्रगति नहीं हुई है.

पिछले सप्ताह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के कई सदस्य देशों ने नए प्रस्ताव के मसौदे का विरोध किया था.

अमरीका चाहता है कि अन्य देश भी अपनी सेनाएँ इराक़ में सुरक्षा और क़ानून व्यवस्था कायम करने के लिए भेजें.

लेकिन कई देश इराक़ में अपने सैनिक भेजने से पहले चाहते हैं कि संयुक्त राष्ट्र की इराक़ में भूमिक बढ़ाने वाला प्रस्ताव पारित किया जाए.

नया प्रस्ताव और पुनर्निर्माण

कोंडोलीज़ा राइस के ग्रुप की घोषणा ऐसे समय की गई है जब अमरीकी काँग्रेस राष्ट्रपति बुश के इराक़ के लिए 87 अरब डॉलर की राहत के प्रस्ताव पर विचार कर रही है.


प्रस्ताव के मसौदे से संबंधित कई विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई है. सभी सदस्यों ने तय किया है कि आगे बातचीत कुछ समय के बाद की जाए

जॉन नेग्रोपॉंटे
अधिकारियों का कहना है कि इस ग्रुप के गठन का लक्ष्य है इराक़ में पुनर्निर्माण का काम तेज़ करना.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि इससे संकेत मिलता है अमरीकी प्रशासन मानता है कि इराक़ में पुनर्निर्माण का काम पर्याप्त नहीं है.

काँग्रेस में दोनो रिपब्लिकन और डैमोक्रैटिक पार्टी के सदस्यों ने इराक़ में पुनर्निर्माण के काम की गति की आलोचना की है.

उधर अमरीकी प्रस्ताव के मसौदे पर ताज़ा चर्चा के बाद संयुक्त राष्ट्र में अमरीकी राजदूत जॉन नेग्रोपॉंटे का कहना था, "प्रस्ताव के मसौदे से संबंधित कई विषयों पर विस्तार से बातचीत हुई है. सभी सदस्यों ने तय किया है कि आगे बातचीत कुछ समय के बाद की जाए."

अमरीका, ब्रिटेन और स्पेन एक ऐसा प्रस्ताव चाहते हैं जिसके तहत इराक़ में गठबंधन फ़ौजों की प्रमुख भूमिका रहे और संयुक्त राष्ट्र की सीमित भूमिका हो.

इससे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने प्रस्ताव के मसौदे का ये कहते हुए विरोध किया था कि उसके तहत इराक़ में संयुक्त राष्ट्र के लिए कोई विशेष भूमिका नज़र नहीं आती.
 
 
अन्य ख़बरें
07 अक्तूबर, 2003
तुर्की इराक़ में सैनिक भेजेगा
04 अक्तूबर, 2003
प्रस्ताव बदलने पर ज़ोर
03 अक्तूबर, 2003
प्रस्ताव की कड़ी आलोचना
03 अक्तूबर, 2003
प्रस्ताव पर गहरा असंतोष
इंटरनेट लिंक्स
संयुक्त राष्ट्र
इराक़ में अंतरिम प्रशासन
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK