BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
शनिवार, 04 अक्तूबर, 2003 को 12:10 GMT तक के समाचार
टीम में चार नए चेहरे
अब टेस्ट मैचों में अपने हाथ दिखाएंगे युवराज
अब टेस्ट मैचों में अपने हाथ दिखाएंगे युवराज

बुधवार से न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम में चार नए चेहरे होंगे.


वर्तमान परिस्थियों में ये सबसे संतुलित टीम है. पहले टेस्ट के लिए नए खिलाड़ी आकाश चोपड़ा को मौका दिया गया है जो वीरेंदर सहवाग के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे

सैय्यद किरमानी
एकदिवसीय क्रिकेट खेल चुके युवराज सिंह, अविष्कार साल्वी और एल बालाजी के अलावा टीम में आकाश चोपड़ा को भी शामिल किया गया है.

इनके अलावा टीम के 14 सदस्यों में सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, राहुल द्रविड, हरभजन सिंह और अनिल कुंबले जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं.

चयन समिति के अध्यक्ष सैय्यद किरमानी ने बीबीसी को बताया कि वर्तमान परिस्थियों में ये सबसे संतुलित टीम है.

उन्होंने कहा,"वैसे सलामी बल्लेबाज़ के तौर पर (सदागोपन) रमेश भी दावेदार हैं लेकिन पहले टेस्ट के लिए नए खिलाड़ी आकाश चोपड़ा को मौका दिया गया है जो वीरेंदर सहवाग के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे."

किरमानी ने कहा कि टीम चुनने के बारे में भारतीय टीम के कोच जॉन राइट और कप्तान सौरभ गांगुली से भी सलाह ली गई थी.

रमेश का शतक

इस बीच न्यूज़ीलैंड और इंडिया ए के बीच राजकोट में खेला गया तीनदिवसीय मैच हार जीत के फ़ैसले के बिना समाप्त हो गया.

न्यूज़ीलैंड की पहली पारी के 375 रनों के जवाब में इंडिया ए ने 403 रन बनाए.

इनमें सदागोपन रमेश के 110 रन और हेमंग बदानी के 127 रन शामिल थे.

रमेश ने 207 रनों की अपनी पारी में 19 चौक्के जड़े जबकि बदानी ने 187 गेंदों में 16 चौक्के और दो छक्के जड़े.

लेकिन दोनो ही खिलाड़ी चयनकर्ताओं का विश्वास जीत नहीं पाए.

चयनकर्ताओं ने केवल 66 रन बनानेवाले सलामी बल्लेबाज़ आकाश चोपड़ा को भारतीय टीम में जगह दी.

भारत न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलेगा जिसका पहला टेस्ट बुधवार से अहमदाबाद में शुरू हो रहा है.

पहले टेस्ट के लिए भारतीय टीम:
  • सौरभ गांगुली (कप्तान)
  • सचिन तेंदुलकर
  • वीरेंदर सहवाग
  • राहुल द्रविड़
  • वीवीएस लक्ष्मण
  • हरभजन सिंह
  • अनिल कुंबले
  • ज़हीर ख़ान
  • पार्थिव पटेल
  • आकाश चोपड़ा
  • युवराज सिंह
  • एल बालाजी
  • आविष्कार साल्वी
  • साईराज बहुतुले
  •  
     
    अन्य ख़बरें
    05 फरवरी, 2003
    'मैं अब क्रिकेट नहीं देखती'
    19 जून, 2002
    भारतीय क्रिकेट टीम लंदन पहुँची
    21 मार्च, 2002
    भारतीय क्रिकेट टीम घोषित
    07 दिसंबर, 2001
    सहवाग की वापसी
    इंटरनेट लिंक्स
    क्रिकेट इंफ़ो
    बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
    ताज़ा समाचार
    बग़दाद में दो अमरीकी मरे
    फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
    हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
    नाथन एस्टल ने शतक बनाया
    तस्वीर भेजी और चकमा दिया
    पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
    कैदियों के हक में उठी आवाज़







    BBC copyright   ^^ हिंदी

    पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
    कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
     
     
      कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
     
     
      © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK