BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
बुधवार, 24 सितंबर, 2003 को 01:39 GMT तक के समाचार
एयरमैन पर जासूसी का आरोप
क्यूबा की ग्वांतानामो बे में सैकड़ों लोग कैद हैं
क्यूबा की ग्वांतानामो बे में सैकड़ों लोग कैद हैं

अमरीकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन ने घोषणा की है कि ग्वांतानामो बे के अमरीकी सैनिक अड्डे में काम करने वाले एक अमरीकी सैनिक पर जासूसी करने और दुश्मन की मदद करने के आरोप हैं.

उनका नाम सीनियर एयरमैन अहमद अल-हलाबी बताया गया है.

वे ग्वांतानामो बे में अनुवादक थे जहाँ सैकड़ों विदेशी कही महीने से कैद हैं.

उन पर शक है कि वे अल क़ायदा या फिर तालेबान के सदस्य हैं.

पेंटागन के प्रवक्ता का आरोप था कि जुलाई से गिरफ़्तार अल-हलाबी अमरीकी फ़ौज के 'चैपलेन' यानि धर्मगुरु यौसुफ़ यी को जानते थे.

यौसुफ़ यी को इस महीने सितंबर में ग्वांतानामो बे से वापस आने पर हिरासत में ले लिया गया था.

वे वहाँ सैकड़ों कैदियों से मिलने और उन्हे धार्मिक शिक्षा देने जाते थे.

अनाधिकारिक सूत्रों के अनुसार गुप्तचर एजेंसी एफ़बीआई को यी से अलग-अलग कैदी के रहने की जगह बताते हुए एक नक्शा मिला था.

लेकिन अधिकारियों ने फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं किया है कि अल-हलाबी और यी के मामले आपस में संबंधित हैं यी नहीं.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि ग्वांतानामो बे में सुरक्षा के मामले में जाँच चल रही है और कुछ अन्य लोग भी हिरासत में लिए जा सकते हैं.
 
 
अन्य ख़बरें
22 अगस्त, 2003
बच्चों के रिहा होने की आशा
17 जुलाई, 2003
ग्वांतानामो से रिहाई मिली
26 मार्च, 2003
ग्वांतानामो की दास्तान
04 नवंबर, 2002
'ऐसी थी ग्वांतानामो की जेल'
इंटरनेट लिंक्स
अमरीकी न्याय विभाग
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK