BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
रविवार, 14 सितंबर, 2003 को 14:22 GMT तक के समाचार
हिंदी सिनेमा का बड़ा योगदान
भारतीय सिनेमा विदेशों में भी बड़ी लोकप्रिय हैं
भारतीय सिनेमा विदेशों में भी बड़ी लोकप्रिय हैं

विनोद वर्मा

डॉ पीटर बारानिकोव मानते हैं कि हिंदी के प्रचार प्रसार में हिंदी सिनेमा ने जितना योगदान दिया है उतना और किसी माध्यम ने नहीं दिया है.

  डॉ पीटर बारानिकोव से बातचीत सुनिए
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हिंदी पढ़ाने वाले बारानिकोव की तीन पीढ़ियाँ हिंदी से जुड़ी हुई हैं.

वे ख़ुद हिंदी पढ़ाते हैं और उनके बच्चे भी रुचि लेकर हिंदी पढ़ते हैं.


बारानिकोव का परिवार तीन पीढ़ियों से हिंदी से जुड़ा है
उनके पिता भी हिंदी के विद्वान थे और उन्होंने रामचरित मानस का रूसी भाषा में अनुवाद किया था.

जब उनसे पूछा गया कि इसकी प्रेरणा उन्हें कहाँ से मिली तो उनका जवाब था, ''सवाल दिलचस्प है पर मैं इसके अलावा क्या कह सकता हूँ कि राम जी ने उन्हें इसकी प्रेरणा दी थी.''

बारानिकोव न केवल हिंदी सिनेमा देखते हैं बल्कि वे हिंदी सिनेमा पर एक पत्रिका भी निकालते हैं.

बीबीसी से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि हिंदी सिनेमा ने रूस और दूसरे देशों में भी लोगों को हिंदी से जोड़ने का काम किया है.

'हिंदुस्ताँ हमारा'

उनका कहना है कि सिनेमा देखकर बहुत से लोगों को प्रेरणा मिली है कि वे हिंदी सीखें.

उनको कौन सा हिंदी गीत पसंद आता है यह पूछने पर उन्होंने कहा, ''सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्ताँ हमारा.''


हिंदी सिनेमा ने रूस और दूसरे देशों में भी लोगों को हिंदी से जोड़ने का काम किया है

डॉ पीटर बारानिकोव
इसके अलावा उन्होंने शाहरुख खान की फ़िल्म 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएँगे' का गीत गुनगुनाकर सुनाया.

उनका कहना है कि 'ये मेरा इंडिया आई लव माई इंडिया...' भी उन्हें अच्छा लगता है.

बारानिकोव का मानना है कि हिंदी और रूसी भाषा बहनें हैं क्योंकि दोनों ही संस्कृत से निकली हैं और संस्कृत के बहुत से शब्द मिलते जुलते हैं.

वे दोनों भाषाओं को अंग्रेज़ी की तुलना में सरल मानते हैं.

उन्होंने बताया कि रूस में भी 14 सिंतबंर को हिंदी दिवस मनाया जाता है और सातवें हिंदी सम्मेलन में जैसा कि तय किया गया अब दस जनवरी को भी हिंदी दिवस मनाया जाएगा.
 
 
अन्य ख़बरें
16 जुलाई, 2003
लंदन में भारतीय किताबें
15 सितंबर, 2002
कहाँ जा रही है हिंदी?
05 अप्रैल, 2003
नाटक संग्रहों का विमोचन
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK