BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
सोमवार, 21 जुलाई, 2003 को 09:08 GMT तक के समाचार
गोरखा सैनिक अपील करेंगे
26 हज़ार गोरखा सैनिक ब्रिटिश सरकार से पेंशन ले रहे हैं
26 हज़ार गोरखा सैनिक ब्रिटिश सरकार से पेंशन ले रहे हैं

ब्रिटिश सेना से रिटायर हुए गोरखा सैनिक अपनी तनख्वाह, पेंशन और कार्य परिस्थितियों को लेकर अपील कोर्ट में जा रहे हैं.

उनका आरोप है कि उनके साथ ब्रिटिश सैनिकों की तुलना भेदभाव बरता जाता है.

यह अपील सोमवार को की जा रही है.

मूल रूप से नेपाल के निवासी गोरखा सिपाहियों की मुख्य शिकायत यह है कि उन्हें रिटायर होने के बाद ब्रिटिश सैनिकों की तुलना में कम पेंशन मिलती है.

फरवरी में हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को ख़ारिज कर दिया था.

हालांकि न्यायालय ने रक्षा मंत्रालय से कहा था कि वह यह गोरखा सैनिकों को उनके परिवार के साथ रहने देने की संभावनाओं पर विचार करे.

यदि इस मामले का फ़ैसला गोरखा सैनिकों के पक्ष में होता है तो उन्हें मुआवजे के रूप में दो अरब पाउंड यानी कोई पंद्रह अरब रूपए की रकम मिल सकती है.

इस समय ब्रिटिश सेना से रिटायर हुए 26 हज़ार सैनिक पेंशन ले रहे हैं.

मानवाधिकार का मामला

सात पूर्व गोरखा सैनिकों का आरोप है कि ब्रिटिश सरकार ने उनके साथ भेदभाव करके मानवाधिकार का हनन किया है.

जबकि सरकार इस आरोप का खंडन करती है.

इन पूर्व सैनिकों का कहना है कि ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय से जो दस्तावेज हासिल किए हैं उससे साफ़ ज़ाहिर होता है कि ब्रिटिश सैनिकों की तुलना में उनके साथ तनख्वाह, पेंशन और काम करने की परिस्थितियों के मामले में भेदभाव बरता जाता है.

बीबीसी के रक्षा संवाददाता पॉल एडम्स का कहना है कि गोरखा सैनिकों को यह मामला बहुत ज़ोरदार ढंग से पेश करना होगा.

इसी वर्ष फरवरी में हाईकोर्ट के जज ने गोरखा सैनिकों की अपील खारिज करते हुए कहा था कि चूंकि गोरखा सैनिक रिटायरमेंट के बाद नेपाल में रहते हैं और वहाँ जीवन का स्तर और खर्च ब्रिटेन की तुलना में काफ़ी नीचे है इसलिए उनको कम पेंशन मिलना ग़लत नहीं है.

न्यायालय का कहना था कि यह संस्थागत भेदभाव का कोई मामला नहीं है जैसा कि पूर्व गोरखा सैनिक आरोप लगा रहे हैं.

इन पूर्व गोरखा सैनिकों के वकील फ़िल शिनर का कहना है कि यह सरकार के ख़िलाफ़ एक 'टेस्ट केस' है और यदि वे यह मामला जीत जाते हैं तो सरकार को अरबों रूपए की क्षतिपूर्ति करनी होगी.
 
 
अन्य ख़बरें
19 फरवरी, 2003
गोरखा सैनिकों की लड़ाई
27 नवंबर, 2002
गोरखा सैनिकों को मुआवज़ा
इंटरनेट लिंक्स
ब्रितानी रक्षा मंत्रालय
ब्रितानी सेना
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK