|
|
 |
शुक्रवार, 11 जुलाई, 2003 को 16:11 GMT तक के समाचार 'सीआईए ने मंज़ूरी दी थी'
|

अमरीकी राष्ट्रपति बुश अफ़्रीकी देशों के दौरे पर हैं
|
इराक़ के परमाणु कार्यक्रमों को लेकर दावे पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने कहा है कि उनके भाषण को ख़ुफ़िया एजेंसी, सीआईए ने मंज़ूरी दी थी.
जनवरी में राष्ट्रपति बुश ने अपने भाषण में इराक़ पर यह आरोप लगाया था कि वह अफ़्रीकी देश नाइज़र से अपने परमाणु कार्यक्रम के लिए यूरेनियम ख़रीदने की कोशिश कर रहा है.
 इराक़ में सामूहिक विनाश के हथियारों की तलाश जारी है | अमरीकी मीडिया ने गुरुवार को यह रिपोर्ट दी थी कि ह्वाइट हाउस ने बुश के भाषण से यह आरोप हटाने के सीआईए के अनुरोध को ठुकरा दिया था.
लेकिन यूगांडा के दौरे पर गए राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने कहा, "सीआईए की स्वीकृति के बाद ही मैंने राष्ट्र को संबोधित किया था."
बुश की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार कोंडोलिज़ा राइस ने भी स्पष्ट किया है कि सीआईए ने बुश के भाषण को अपनी मंजूरी दी थी.
इस सप्ताह के शुरू में ह्वाइट हाउस ने यह स्वीकार किया था कि यह दावा कि इराक़ नाइज़र से यूरेनियम ख़रीदने की कोशश कर रहा था, वह ग़लत भी हो सकता है.
कोंडोलिज़ा राइस ने ज़ोर देकर कहा, "राष्ट्रपति बुश ने यह जानते हुए कि वह ग़लत है, कोई बात नहीं कह सकते."
दावा
जनवरी में दिए स्टेट ऑफ यूनियन भाषण में बुश ने कहा था, "ब्रितानी सरकार को यह जानकारी मिली है कि सद्दाम हुसैन ने हाल ही में अफ़्रीका से बड़ी मात्रा में यूरेनियम ख़रीदने का कोशिश की है."
सीआईए की स्वीकृति के बाद ही मैंने राष्ट्र को संबोधित किया था | | राष्ट्रपति बुश | कोंडोलिज़ा राइस ने कहा, "अगर किसी को यूरेनियम ख़रीदने वाले दावे पर संदेह था, तो इस बारे में राष्ट्रपति बुश को जानकारी नहीं दी गई."
लेकिन उन्होंने माना कि सीआईए ने भाषण के उस ख़ास वाक्य में थोड़ा फेरबदल किया गया था और इन बदलावों के साथ भाषण को मंज़ूरी दे दी गई थी.
यूरेनियम दावे के बारे में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का कहना है कि यह फ़र्जी दस्तावेज़ों पर आधारित है.
शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के प्रवक्ता ने कहा है कि ब्रितानी ख़ुफ़िया सेवाएँ यूरेनियम दावे पर क़ायम है.
उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन के पास अमरीका से अलग सूचना थी. |
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
ह्वाइट हाउस |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|