BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
शुक्रवार, 04 जुलाई, 2003 को 17:41 GMT तक के समाचार
सद्दाम का नया संदेश?
सद्दाम हुसैन की तलाश तेज़ कर दी गई है
सद्दाम हुसैन की तलाश तेज़ कर दी गई है

अरब टेलीविज़न चैनल अल-जज़ीरा ने एक ऑडियो संदेश प्रसारित किया है.

चैनल का कहना है कि इसे इराक़ के पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने ही रिकॉर्ड किया है.

इस टेप में जिस व्यक्ति की आवाज़ है उन्होंने कहा है कि वो जीवित हैं और इराक़ियों के बीच ही रह रहे हैं.

अमरीका ने गुरुवार को ही सद्दाम हुसैन के सिर पर ढाई करोड़ डॉलर का इनाम घोषित किया है.

संदेश में कहा गया है कि उन्होंने सत्ता इसलिए छोड़ दी क्योंकि वे अमरीका की कठपुतली नहीं बनना चाहते थे.

संदेश में अमरीकियों और ब्रितानियों को आने वाले दिनों में बड़ी तकलीफ़ें और मुश्किलें झेलने की चुनौती दी गई है.

इसमें इराक़ी जनता से अपील की गई है कि वो अमरीकी फौजों का विरोध करने वाले लोगों का साथ दें.

संदेश देने वाले व्यक्ति ने अपने आपको सद्दाम हुसैन बताया है और कहा है कि उन्होंने यह रिकॉर्डिंग 14 जून को की है.

मक़सद

बीबीसी संवाददाता रोजर हार्डी का कहना है कि यदि संदेश देने वाले सद्दाम हुसैन ही हैं तो इस संदेश का मक़सद यह बताना है कि अमरीकी और ब्रितानी फ़ौजों पर हो रहे हमलों के पीछे ख़ुद सद्दाम हुसैन और उनके समर्थक हैं.

कुछ हमले तो उन इराक़ियों पर भी हुए हैं जो अमरीकी फ़ौजों का साथ दे रहे हैं.

हालांकि यह अतिशयोक्ति की तरह लगता है क्योंकि इराक़ में सद्दाम हुसैन के समर्थक कम ही हैं और जो कुछ प्रतिक्रिया दिखाई देती है वो ज़्यादातर ग़ुस्से में है और उनकी कोई दिशा या योजना दिखाई नहीं देती.

जहाँ तक अमरीकियों का सवाल है तो सद्दाम हुसैन उनके लिए अभी भी चुनौती बने हुए हैं.

हालांकि इराक़ में ज़्यादा लोग नहीं हैं जो सद्दाम हुसैन की वापसी चाहते हों पर ऐसे लोग बहुत हैं जो मानते हैं उनका प्रभाव अभी भी बरक़रार है.
 
 
अन्य ख़बरें
04 जुलाई, 2003
सद्दाम के सिर पर इनाम
29 जून, 2003
'सद्दाम जल्द पकड़े जाएँगे'
24 जून, 2003
काफ़िले में सद्दाम थे?
20 जून, 2003
सद्दाम की तलाश तेज़
20 जून, 2003
'सद्दाम हुसैन जीवित हैं'
इंटरनेट लिंक्स
अमरीकी केंद्रीय कमान
अल जज़ीरा चैनल
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK