BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
सोमवार, 16 जून, 2003 को 03:46 GMT तक के समाचार
अफ़ग़ानिस्तान पर यूनेस्को सम्मेलन
बामियान में बुद्ध प्रतिमाएँ तालेबान ने ध्वस्त कर दी थीं
बामियान में बुद्ध प्रतिमाएँ तालेबान ने ध्वस्त कर दी थीं

अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान के ख़िलाफ़ चले सैनिक अभियान के दौरान देश की साँस्कृतिक धरोहर को हुए नुक़सान की मरम्मत पर चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र की साँस्कृतिक शाखा यूनेस्को सोमवार से पेरिस में तीन दिन का सम्मेलन कर रही है.

यह सम्मेलन पहले राजधानी काबुल में होना था लेकिन वहाँ के ख़राब हालात की वजह से इसे पेरिस ले जाना पड़ा है.

सम्मेलन में काबुल संग्रहालय और बामियान के साथ साथ तमाम छोटी बड़ी धरोहरों के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को एकजुट करने के तरीक़ों पर विचार होगा.


धरोहर बचाने की कोशिश
कोशिश ये है कि अफ़ग़ानिस्तान की साँस्कृतिक धरोहर के ज़रिए देश का पुनर्निर्माण करने में मदद ली जाए लेकिन असलियत ये है कि ना तो देश की माली हालत और न ही सुरक्षा हालात इसकी इजाज़त देते हैं.

लेकिन यूनेस्को अफ़ग़ानिस्तान की साँस्कृतिक धरोहर को संजोकर रखने के लिए एक काम तो कर ही सकता है और करेगा भी कि एक रणनीति तैयार की जाए और उसके लिए धन जुटाया जाए.

मुश्किल ये है कि इस मामले में काफ़ी कुछ किए जाने की ज़रूरत हैं क्योंकि काबुल संग्रहालय की तो छत ही टूट फूट चुकी है.

हो सकता है इस संग्रहालय को किसी दूसरी जगह स्थापित करने की ज़रूरत पड़ जाए.

इसके अलावा बामियान में विश्व प्रसिद्ध प्रतिमाओं को फिर से खड़ा करने का काम भी सामने है.

तालेबान ने 2001 में बुद्ध प्रतिमाओं को तोड़ दिया था और अब इन प्रतिमाओं कुछ हिस्से अपना आकार खोते जा रहे हैं जिन्हें समेट कर फिर से खड़ा करना भी एक चुनौती है.

देश में पुरातत्व महत्व के स्थानों की भी हालत ख़राब है और प्राचीन और साँस्कृतिक वस्तुओं की तस्करी करने वालों ने उनका बुरा हाल कर दिया है.
 
 
अन्य ख़बरें
07 सितंबर, 2002
आठवें अजूबे की खोज?
11 अप्रैल, 2002
बामियान में मानव अवशेष मिले
10 अप्रैल, 2002
बामियान बुद्ध का पुनर्निर्माण
07 अप्रैल, 2002
अफ़ग़ानिस्तान में सामूहिक क़ब्रें मिलीं
इंटरनेट लिंक्स
यूनेस्को
अफ़ग़ानिस्तान ऑनलाइन
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK