|
|
 |
शुक्रवार, 06 जून, 2003 को 21:06 GMT तक के समाचार जन्मदिन मनाता संग्रहालय
|

ब्रिटिश म्यूज़ियम में दुर्लभ वस्तुओं का ख़ज़ाना है
|
दुनिया का सबसे पुराना राष्ट्रीय संग्रहालय ब्रिटिश म्यूज़ियम शनिवार को अपनी दो सौ पचासवीं सालगिरह मना रहा है.
इस अवसर पर बीस लाख वर्षों तक फैले मानव इतिहास से जुड़े संग्रहों का प्रदर्शन किया जाएगा.
जिसमें दुनिया भर के संगीत और म्यूज़ियम ऑफ़ दि माइंड के नाम से विश्व भर की संस्कृति से संबंधित कला का प्रदर्शन भी होगा.
इस संग्रहालय की स्थापना 1753 मे हुई थी. तब से दुनिया के लाखों लोगों ने संग्रहालय में एकत्र की गई तरह-तरह की अनमोल चीज़ों को देखा है.
आर्थिक समस्या
अपने जन्मदिन पर ब्रिटिश म्यूज़ियम वित्तीय संकट से उबरने की ख़ुशी भी मना रहा है.
पिछले वर्ष संग्रहालय के निवर्तमान निदेशक रॉबर्ट ऐंडरसन ने बीबीसी को बताया था कि संग्रहालय को दस करोड़ पाउंड की ज़रूरत है.
लेकिन अब संग्रहालय का कहना है कि स्थिति अब बदल चुकी है.
हाल में की गई कई कटौतियों के कारण वित्तीय स्थिति मे काफ़ी सुधार आया है.
इराक़ पर ध्यान
संग्रहालय से संबंधित कई अच्छी ख़बरों के बावजूद इसके वर्तमान डायरेक्टर नील मैकग्रेगर युद्ध के बाद के इराक के मामले में ज़्यादा उलझे रहे हैं.
यानी युद्ध के बाद इराक मे संग्रहित कलाकृतियों की लूटपाट के बाद बगदाद के राष्ट्रीय संग्रहालय के अधिकारियों की सहायता में मैकग्रेगर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं.
उनका कहना है कि इराक़ के राष्ट्रीय संग्रहालय को बचाने के लिए मदद करना ब्रिटिश म्यूज़ियम की वर्षगाँठ मनाने से ज़्यादा ज़रूरी है.
उनका कहना है कि इराकी संग्रहालय मे रखे गए प्राचीन युग के बहुत से दस्तावेज़ों और प्रमाणों का इस तरह लूट-पाट में बर्बाद होना बहुत दुख की बात है. |
|
|
|