BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
गुरुवार, 05 जून, 2003 को 21:52 GMT तक के समाचार
ब्लिक्स की अंतिम रिपोर्ट
ब्लिक्स का भाषण निरीक्षण जारी रखने के पक्ष में प्रतीत हुआ
ब्लिक्स का भाषण निरीक्षण जारी रखने के पक्ष में प्रतीत हुआ

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख हथियार निरीक्षक हांस ब्लिक्स ने कहा है कि इराक़ में महाविनाश के हथियार होने के कोई सबूत नहीं मिले.

सेवानिवृत्त होने से पहले सुरक्षा परिषद को आख़िरी बार संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इराक़ के हथियारों के बारे में बहुत से सवालों के जवाब नहीं मिले हैं.

हांस ब्लिक्स का कहना था, "इसका यह अर्थ नहीं है कि जो नहीं मिला वो इराक़ में मौजूद ही न हो. यह निर्णय करना कि चूंकि कुछ चीज़ें नहीं मिली इसका मतलब है वो छिपा कर रखी गई हैं - यह भी ग़लत होगा.


इसका यह अर्थ नहीं है कि जो नहीं मिला वो इराक़ में मौजूद ही ना हो. यह निर्णय करना कि चूंकि कुछ चीज़ें नहीं मिली इसका मतलब है वो छिपा कर रखी गई हैं - यह भी ग़लत होगा

हांस ब्लिक्स
उधर अमरीका और ब्रिटेन की सरकारों के खंडन के बावजूद आरोप लग रहे हैं कि दोनो सरकारों ने गुप्तचर एजेंसियों पर दबाव डाला कि वे सद्दाम हुसैन की सरकार के हथियार कार्यक्रम के बारे में सख़्त रिपोर्टें दे ताकि लड़ाई के सबूत पुख़्ता किए जा सकें.

निर्णायक उत्तर में देर

संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख हथियार निरीक्षक हांस ब्लिक्स को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में इराक़ के महाविनाश के हथियारों के सबूतों के बारे में परिषद को बताने के लिए बुलाया गया था.

उन्होंने इराक़ में युद्ध से तीन महीने पहले तक हुए हथियार निरीक्षण के बारे में जानकारी दी.

उन्होंने सुरक्षा परिषद में कहा कि इराक़ अवैध हथियार कार्यक्रम चला रहा था या नहीं इस बारे में निर्णायक उत्तर मिलने में शायद समय लगे.

मगर उन्होंने आशा व्यक्त की कि इराक़ में बदले हुए माहौल में हो सकता है कुछ महत्वपूर्ण गवाह बिना डरे वो जानकारी दे पाएँगे जो उनके पास है.

हांस ब्लिक्स के भाषण से ऐसा लगा कि वो चाहते हैं कि इराक़ में संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों की भूमिका और काम जारी रहे.

गुप्तचर एजेंसियों पर दबाव

उधर अमरीकी विदेश मंत्रालय में एक वरिष्ठ गुप्तचर अधिकारी ने बीबीसी को बताया कि इराक़ में महाविनाश के हथियारों के बारे में सबूतों को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया.

ब्रितानी गुप्तचर एजेंसियों के एक करीबी सूत्र ने बीबीसी को बताया कि ब्रितानी सरकार के पिछली सितंबर में इराक़ के हथियारों के बारे में छापे दस्तावेज़ छह बार गुप्तचर समिति को वापस भेजे गए थे ताकि उनमें बदलाव किए जा सकें.

लेकिन प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर ने संसद में कहा कि किसी मंत्री या अधिकारी ने गुप्तचर समिति के फ़ैसलों पर अपनी राय थोपने की कोशिश नहीं की.

उन्होंने इस बात का भी खंडन किया कि उनके कहने पर दस्तावेज़ में एक वाक्य शामिल किया गया था जिसमें कहा गया था कि इराक़ आदेश मिलने के 45 मिनट के भीतर जैविक और रासायनिक हथियार चलाने के लिए लगा सकता है.
 
 
अन्य ख़बरें
26 मई, 2003
हथियार निरीक्षक इराक़ जाएंगे
22 अप्रैल, 2003
ब्लिक्स के अमरीका पर आरोप
22 अप्रैल, 2003
निरीक्षकों की भूमिका पर ज़ोर
17 अप्रैल, 2003
हथियार निरीक्षक फिर तैयार
इंटरनेट लिंक्स
संयुक्त राष्ट्र
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK