|
|
 |
गुरुवार, 05 जून, 2003 को 15:36 GMT तक के समाचार 'सद्दाम के परिवार को शरण नहीं'
|

सद्दाम हुसैन का परिवार ब्रिटेन में शरण की योजना बना रहा है
|
ब्रिटेन की सरकार ने स्पष्ट किया है कि सद्दाम हुसैन की बेटियों अथवा पत्नी को राजनीतिक शरण देने का सवाल ही नहीं उठता है.
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के प्रवक्ता ने ऐसी ख़बरों पर टिप्पणी की कि सद्दाम हुसैन के परिवार की ओर से आए आवेदन को ठुकरा दिया जाएगा.
 सद्दाम हुसैन अपने परिवार के साथ | प्रवक्ता का कहना था, " हम उनकी बेटियों, पत्नी अथवा मानवाधिकारों के उल्लंघन करने के आरोप वाले परिवार के किसी अन्य सदस्य के शरण देने पर विचार नहीं करेंगे."
लेकिन बीबीसी से बातचीत में ब्रिटेन के गृह विभाग के मंत्री बेवरले ह्यूज़ेस का कहना था कि स्थिति इतनी स्पष्ट नहीं है.
ब्रिटेन के एक अख़बार के अनुसार सद्दाम हुसैन की बेटियाँ 35 वर्षीय रग़ाद और 33 वर्षीय राना अपने 10 बच्चों के साथ ब्रिटेन के शहर लीड्स में बसना चाहती हैं.
इन दोनों महिलाओं के पतियों की 1996 में हत्या कर दी गई थी.
ब्रिटेन में ही सद्दाम हुसैन के चचेरे भाई रहते हैं.
पत्नी की भी योजना
एक अन्य अख़बार ने ख़बर छापी है कि सद्दाम हुसैन की पत्नी साजिदा भी शरण लेने की योजना बना रही हैं.
ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने बीबीसी ऑनलाइन को बताया कि हम ऐसे लोगों को शरण देने के लिए बाध्य नहीं हैं जो मानवाधिकार हनन में शामिल हों.
लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि इन महिलाओं ने क्या मानवाधिकार हनन किए है.
सद्दाम हुसैन में चचेरे भाई अल माजिद 1995 में इराक़ से भाग कर लंदन में आ कर बस गए थे.
अख़बार के अनुसार अल माजिद ही सद्दाम हुसैन की बेटियों और उनके बच्चों के शरण के आवेदन पेश करने की तैयारी कर रहे हैं. |
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
ब्रिटिश सरकार |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|