BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
बुधवार, 04 जून, 2003 को 04:01 GMT तक के समाचार
ब्रिटेन में भी जाँच होगी
ब्लेयर इराक़ मुद्दे पर आलोचना का सामना कर रहे हैं
ब्लेयर इराक़ मुद्दे पर आलोचना का सामना कर रहे हैं

अमरीकी संसद की तरह ब्रिटेन की संसद भी मार्च में इराक़ पर हमले में शामिल होने के सरकार के फ़ैसले की जांच करेगी.

ब्रितानी संसद की विदेशी मामलों की समिति का कहना है कि वह इन आरोपों की जांच करेगी कि ख़ुफ़िया एजेसियों ने इराक़ में महाविनाश के हथियारों के बारे में जो सूचनाएं दी थीं, सरकार ने किस तरह उन्हें बढ़ा चढ़ा कर पेश किया और इराक़ पर हमले का माहौल बनाया.


ब्लेयर आश्वस्त दिखते हैं

ग़ौरतलब है कि अमरीकी संसद ने मंगलवार को घोषणा की थी कि वह इराक़ में महाविनाश के बारे में उन ख़ुफ़िया सूचनाओं की जांच करेगी जिनके आधार पर इराक़ पर हमला करने का फ़ैसला लिया गया.

सीनेट की सैन्य सेवा और ख़ुफिया विभाग की समितियाँ भी इस मामले की जाँच में संयुक्त रुप से सुनवाई करने की योजना बना रही है.

इस सुनवाई के दौरान बुश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी.

इनमें प्रतिरक्षा मंत्री डोनाल्ड रम्सफ़ेल्ड और ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए के प्रमुख जॉर्ज टेनेट भी शामिल हैं.

दूसरी ओर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर से इसी मुद्दे पर बुधवार को संसद में सवाल जवाब किए जाएंगे.

ख़ुद उनकी लेबर पार्टी के सदस्य इस मामले को लेकर सरकार की खुल कर आलोचना कर रहे हैं.

नाराज़गी

लेकिन टोनी ब्लेयर का कहना है कि उन्होंने सद्दाम हुसैन सरकार के पास महाविनाश के हथियारों के बारे में कोई ग़लतबयानी नहीं की थी और बक़ौल उनके जल्द ही इस बारे में सबूत भी मिल जाएंगें.

उन्होंने इस तरह के आरोपों पर ग़ुस्सा और नाराज़गी जताई है कि उन्होंने इराक़ पर हमले को जायज़ ठहराने के लिए ख़ुफ़िया सूचनाओं को बढ़ाचढ़ाकर पेश किया.

लेकिन सत्तारुढ़ लेबर पार्टी के प्रमुख जॉन रीड ने अब एक क़दम आगे जाते हुए ख़ुफ़िया और रक्षा सूत्रों पर ही यह इल्ज़ाम लगा दिया है कि वे जानबूझकर प्रधानमंत्री को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.
 
 
अन्य ख़बरें
01 जून, 2003
हथियार ज़रूर मिलेंगे: ब्लेयर
30 मई, 2003
हथियारों की तलाश तेज़ हुई
29 मई, 2003
कहाँ हैं विनाश के हथियार?
22 मई, 2003
कार्रवाई कितनी 'क़ानूनी'?
12 मई, 2003
क्लेयर ने अब इस्तीफ़ा दिया
इंटरनेट लिंक्स
10 डाउनिंग स्ट्रीट
ब्रितानी संसद
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK