|
|
 |
सोमवार, 02 जून, 2003 को 20:14 GMT तक के समाचार इराक़ी सैनिकों का विरोध-प्रदर्शन
|

सैकड़ों सैनिकों ने तनख़्वाह की माँग को लेकर विरोध प्रकट किया
|
इराक़ में अमरीकी प्रशासक पॉल ब्रेमर ने कहा है कि वहाँ नई सेना के लिए भर्ती का काम इस माह के अंत से शुरु होगा.
उन्होंने पिछले हफ़्ते इराक़ी सेना को बर्खास्त कर दिया था और इसके विरोध में सैकड़ों सैनिकों ने अपनी तनख़्वाह की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.
वे उस वक्त वर्दी में नहीं थे. उनका कहना था कि उन्हें आर्थिक तंगी का सामना कर पड़ रहा है.
अमरीकियों को पता होना चाहिए कि हर सैनिक पर परिवार के पाँच-छह सदस्यों की ज़िम्मेदारी है | | पूर्व इराक़ी जनरल | अमरीकी प्रशासन ने चार लाख सैनिकों वाली सेना को पिछले हफ़्ते बर्खास्त कर दिया था.
बग़दाद में सोमवार को हुए प्रदर्शन शांतिपूर्ण थे पर कुछ लोगों को एहतियातन गिरफ़्तार कर लिया गया.
प्रदर्शनकारियों में से कई लोगों ने कहा कि अब वे अपना परिवार नहीं पाल पाएँगे.
एक पूर्व जनरल ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से कहा, ''अमरीकियों को पता होना चाहिए कि हर सैनिक पर परिवार के पाँच-छह सदस्यों की ज़िम्मेदारी है.''
एक अन्य पूर्व सैन्य अधिकारी ने कहा कि अमरीका की कब्ज़ा करने वाली सेना को यह अधिकार नहीं है कि वह इराक़ी सेना को बर्खास्त करे.
कुछ ने तो धमकी दी कि यदि उन्हें तनख्वाह नहीं मिली तो अमरीकियों पर आत्मघाती हमले किए जाएंगे.
नई सेना
इस प्रदर्शन के बाद अमरीकी प्रशासक पॉल ब्रेमर ने कहा कि इराक़ की नई सेना के लिए भर्ती का काम इस माह के अंत तक शुरु हो जाएगा.
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को फिर से भर्ती किया जा सकता है जिससे कि वे नए सैनिकों को प्रशिक्षण दे सकें.
पर उन्होंने बार-बार कहा कि जो लोग के सद्दाम प्रशासन के क़रीबी रहे हैं उन्हें सेना में वापस नहीं लिया जाएगा.
उन्होंने माना कि बिना नौकरी के लोगों को परेशानी हो रही होगी. |
|
|
 |
 |
इंटरनेट लिंक्स
 |
 |
व्हाइट हाउस |
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
 |
|