BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
सोमवार, 02 जून, 2003 को 21:51 GMT तक के समाचार
मध्य पूर्व पर बुश की बैठक
मिस्र के राष्ट्रपति मुबारक ने अमरीकी राष्ट्रपति का स्वागत किया
मिस्र के राष्ट्रपति मुबारक ने अमरीकी राष्ट्रपति का स्वागत किया

अमरीका के राष्ट्रपति जॉर्ज बुश फ़लस्तीन-इसराइल संकट का समाधान तलाशने के लिए पेश किए गए रोडमैप पर आम राय क़ायम करने के वास्ते मिस्र पहुँच गए हैं.

वह मंगलवार को पाँच अरब देशों के नेताओं के साथ एक बैठक करेंगे जिसमें ख़ासतौर से इसराइल-फ़लस्तीन संकट पर ही चर्चा होनी है.

मिस्र के विदेश मंत्री अहमद माहेर ने इस बैठक से पहले कहा है कि अरब देश 'रोडमैप' पर अमरीका की ओर से किसी ठोस आश्वासन की उम्मीद कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि बुश को इस रोडमैप में रखी गई शर्तों को मनवाने के लिए इसराइल पर भी ज़ोर डालना चाहिए ताकि उसकी तरफ़ से कुछ दृढ़ निश्चय नज़र आए.

उम्मीद

इस बैठक में अमरीकी राष्ट्रपति के साथ मिस्र, जॉर्डन, सऊदी अरब, बहरीन और फ़लस्तीन के नेता हिस्सा ले रहे हैं.

अरब देशों को उम्मीद है कि बुश की इस बैठक के बाद 'रोडमैप' पर अमल शुरु हो जाएगा.

हालांकि उन्हें पता है कि 'रोडमैप' को लेकर इसराइल को कई दिक़्क़तें हैं.

उन्हें चिंता है कि इसराइल या तो इस योजना पर अमल नहीं करेगा या वह इसमें फेरबदल का अनुरोध करेगा.

उन्होंने कहा कि ऐसी कोई संभावना नहीं है कि बैठक में इसराइल की दिक़्क़तों पर कोई बात हो.

अरब देश इससे तो खुश हैं कि अमरीका ने फ़लस्तीन को अलग राष्ट्र बनाने की योजना बनाई पर उन्हें इस पर शक है कि अमरीका इसराइल पर कोई दबाव डालेगा ख़ासकर तब जबकि अमरीका में अगले साल चुनाव होने हैं.

अरब देश यह भी जानते हैं कि अमरीकी हस्तक्षेप के बिना इस शांति प्रस्ताव पर कोई भी प्रगति संभव नहीं है.

इसीलिए वे अमरीका की मध्य पूर्व में रुचि का फ़ायदा उठा लेना चाहते हैं फिर भले ही यह रुचि उतनी न हो जितना अरब देश चाहते हैं.
 
 
अन्य ख़बरें
02 जून, 2003
'मुश्किल है मध्य पूर्व की राह'
01 जून, 2003
इसराइल ने पाबंदी हटाई
29 मई, 2003
शेरॉन और अब्बास की बातचीत
28 मई, 2003
मध्यपूर्व के नेता मिलेंगे
30 मई, 2003
क्या है मध्य पूर्व रोड मैप?
इंटरनेट लिंक्स
फ़लस्तीनी प्राधिकरण
इसराइली सूचना मंत्रालय
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK