BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
रविवार, 01 जून, 2003 को 16:10 GMT तक के समाचार
बसरा में नई समिति
बसरा में नई समिति भी ब्रिटिश सैनिक कमांडर के अधीन रखेगी
बसरा में नई समिति भी ब्रिटिश सैनिक कमांडर के अधीन रखेगी

इराक़ के शहर बसरा में ब्रिटिश अधिकारियों ने एक नई परिषद का गठन किया है, जो बसरा में महत्वपूर्ण सुविधाएँ बहाल करने का काम करेगी.

एक महीने में यह दूसरा मौक़ा है, जब ब्रिटिश अधिकारियों ने बसरा में एक परिषद के गठन की कोशिश की है.

उनकी पहली कोशिश सफल नहीं हो पाई थी, क्योंकि इसमें ज़्यादातर सद्दाम हुसैन की बाथ पार्टी के पूर्व सदस्य शामिल थे.

और बाद में इस परिषद को भंग कर दिया गया था.

बिजली-पानी का संकट

इराक़ में सैनिक कार्रवाई को ख़त्म हुए एक महीने से ज़्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी भी यहाँ बिजली और पानी का संकट है.


बसरा में बिजली-पानी की समस्या
रविवार को गठित हुई नई समिति में उन सभी लोगों को रखा गया है, जिन पर बसरा में बिजली पानी जैसी महत्वपूर्ण सुविधा बहाल करने की ज़िम्मेदारी है.

ब्रिटिश सैनिक कमांडर की अगुआई में इस परिषद को बसरा में आम सुविधाएँ बहाल करने को कहा जाएगा.

उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में एक और समिति का गठन किया जाएगा, जिसमें बसरा प्रांत के नेताओं को शामिल किया जाएगा.

इस समिति का काम बसरा में शासन व्यवस्था के भविष्य पर विचार-विमर्थ करना होगा.

इस बीच शिया मौलवी की अगुआई में बड़ी संख्या में लोगों ने ब्रिटिश सैनिक अड्डे के बाहर प्रदर्शन किया है.

इन लोगों का आरोप है कि ब्रिटिश अधिकारी बसरा में राजनीतिक प्रक्रिया से उन्हें अलग रख रहे हैं.
 
 
अन्य ख़बरें
20 मई, 2003
इराक़ी स्वास्थ्य सेवाएँ ठप्प?
10 मई, 2003
'इराक़ी ख़ुद संभालें शासन'
07 मई, 2003
बसरा में हैज़ा का डर
21 अप्रैल, 2003
लुटा पिटा शहर बसरा
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK