BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
शुक्रवार, 30 मई, 2003 को 16:22 GMT तक के समाचार
फ़लस्तीनियों की रिहाई टली
शेरॉन और माज़िन की बातचीत में हुई थी रिहाई पर सहमति
शेरॉन और माज़िन की बातचीत में हुई थी रिहाई पर सहमति

मध्य-पूर्व में इसराइल और फ़लस्तीन के बीच शांति प्रक्रिया को लेकर उतार-चढ़ाव जारी है.

इसराइली रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि फ़लस्तीनी बंदियों को शुक्रवार को रिहा नहीं किया जा सका.

इसराइली प्रधानमंत्री अरियल शेरॉन और अबू माज़िन के नाम से प्रसिद्ध फ़लस्तीनी प्रधानमंत्री महमूद अब्बास की बातचीत के बाद इसराइल को सौहार्द के प्रतीक के रूप में शुक्रवार को लगभग 100 क़ैदियों को रिहा करना था.


अबू माज़िन और शेरॉन के बीच हुई अहम बातचीत
इस बीच चरमपंथी संगठन हमास ने दोनों नेताओं के बीच हुई बातचीत का महत्त्व स्वीकार करने से इनकार करते हुए कहा कि वह इसराइल के विरुद्ध आत्मघाती हमले तभी रोकेगा अगर इसराइल कार्रवाई रोक दे.

इसराइली अख़बार 'मारीव' के अनुसार आम इसराइलियों में से एक बड़ा हिस्सा अमरीका समर्थित 'रोडमैप' के अनुसार फ़लस्तीन के गठन का समर्थन करता है.

वहीं दोनों पक्षों के आम लोग एक दूसरे पर भरोसे की कोई पुख़्ता वजह नहीं देखते हैं.

इस बीच अमरीका में जॉर्डन के राजदूत करीम कवर ने एक अप्रत्याशित क़दम में इसराइली प्रधानमंत्री माज़िन से अपील की कि वह 'हमास और जिहाद-अल-इस्लामी के विरुद्ध युद्ध छेड़ दें'.

टला फ़ैसला

प्रवक्ता ने बंदियों की रिहाई में देर की कोई वजह नहीं बताई और कहा कि इस रिहाई के बारे में सप्ताह के अंत तक फ़ैसला हो जाएगा.

वैसे उन्होंने ये ज़रूर कहा कि इसराइल में फ़लस्तीनियों के प्रवेश में शनिवार से प्रस्तावित ढील दी जाएगी.

दोनों नेताओं की बैठक से पहले प्रधानमंत्री शेरॉन ने 'रोडमैप' पर कैबिनेट की सहमति ले ली थी.

इसराइली प्रधानमंत्री के कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं के बीच ढाई घंटे चली वार्ता काफ़ी सकारात्मक रही है और अच्छे माहौल में हुई.

फ़लस्तीनी प्रधानमंत्री ने भी इस बातचीत को काफ़ी उपयोगी बताया.

हमास की चेतावनी

हमास के एक वरिष्ठ अधिकारी अबेलअज़ीज़ रांतिस्सी ने समाचार एजेंसी एएफ़पी से बातचीत में कहा, "हर चीज़ की क़ीमत होती है, हमारे आत्मघाती हमले और इसराइलियों के विरुद्ध कार्रवाई तब तक नहीं रुक सकती जब तक वे इसकी क़ीमत नहीं चुकाते और हर तरह की आक्रामक कार्रवाई नहीं रोकते."

उन्होंने कहा कि फ़लस्तीनियों ने ये सारे बलिदान एक या दो क़ैदियों की रिहाई के लिए नहीं दिए हैं.

वैसे गुरुवार को छपे एक साक्षात्कार में फ़लस्तीनी प्रधानमंत्री ने कहा था कि वह इसराइलियों पर हमले रोकने के लिए हमास के साथ जल्दी ही एक समझौते पर पहुँचने की उम्मीद रखते हैं.

लोगों की उम्मीद

इसराइली अख़बार मारीव ने एक सर्वेक्षण कराया जिसमें 57 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे 'एक स्वतंत्र फ़लस्तीन के गठन' का समर्थन करते हैं. जबकि 38 प्रतिशत लोग इसके विरुद्ध थे और पाँच प्रतिशत की तो इस बारे में कोई राय ही नहीं थी.


हमारे आत्मघाती हमले और इसराइलियों के विरुद्ध कार्रवाई तब तक नहीं रुक सकती जब तक वे इसकी क़ीमत नहीं चुकाते

हमास के नेता
सर्वेक्षण के अनुसार 62 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वे फ़लस्तीनी इलाक़ों पर से इसराइली अतिक्रमण का ख़ात्मा चाहते हैं जबकि 32 प्रतिशत लोग इसके विरोध में हैं.

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार आम लोगों में अभी दोनों पक्षों पर विश्वास नहीं जग पाया है.

ऐसे ही एक इसराइली छात्र का कहना है, "मुझे नहीं लगता कि फ़लस्तीनियों ने अभी तक कुछ भी सीखा है. हम पहले भी इस दौर से जा चुके हैं."

जबकि 15 वर्षीया फ़लस्तीनी उम आदिल ने शांति नहीं हो पाने के लिए इसराइल को ज़िम्मेदार ठहराया.
 
 
अन्य ख़बरें
29 मई, 2003
शेरॉन और अब्बास की बातचीत
19 मई, 2003
शांति प्रक्रिया को ख़तरा
17 मई, 2003
इसराइल-फ़लस्तीनी बैठक
23 अप्रैल, 2003
फ़लस्तीन में नई सरकार
इंटरनेट लिंक्स
फ़लस्तीनी प्रशासन
इसराइल सरकार
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK