|
|
 |
शुक्रवार, 02 मई, 2003 को 01:58 GMT तक के समाचार सद्दाम जैसे कई और
|

सद्दाम की भूमिका करने के लिए लोग टूट पड़े
|
यह एक ऐसा नज़ारा है जो शायद अमरीकी विदेश मंत्री के लिए एक दुस्वप्न कहा जा सकता है.
एक सद्दाम हुसैन नहीं बल्कि चौदह. और यह सब आपको लंदन के एक थियेटर में देखने को मिल सकते हैं.
मंच पर हैट और वर्दी में लैस यह सभी सद्दाम एक नाटक में हिस्सा लेने के लिए अपना 'ऑडीशन' देने आए हैं.
हम इसे एक तरह की समीक्षा भी बनाना चाहते हैं और यह एक व्यंग्य भी होगा | | नाटक के निर्माता | निदेशक ज्यॉफ़्री पोज़नर इनकी परीक्षा लेने के लिए कहते हैं कि वे एक काल्पनिक भीड़ को देख कर उसी तरह हाथ हिलाएँ जो सद्दाम की ख़ास शैली थी.
एक-एक करके वे मंच पर जाते हैं. उनके चेहरे तने हुए हैं, उसी तरह भृकुटियाँ चढ़ी हुई हैं और चेहरों पर वैसी ही मूँछे हैं लेकिन नक़ली.
और उनके चेहरे सिर्फ़ सद्दाम से ही नहीं मिलते हैं.
कोई कोई ओमार शरीफ़ की तरह लगता है तो कोई ग्राउचो मार्क्स की तरह. तो कोई चे गुवारा जैसा भी है.
 अभिनेताओं से सद्दाम जैसे हाव-भाव दिखाने को कहा जाता है | अभी तक इस नाटक को कोई नाम नहीं दिया गया है लेकिन यह तय है कि यह इन गर्मियों में लंदन के स्टेज की शोभा बढ़ाएगा.
इस को इस तरह से लिखा जा रहा है कि इसमें सद्दाम के बाद के इराक़ का चित्रण हो.
इस के निर्माता रेमंड गुबे का कहना है, "हम इसे एक तरह की समीक्षा भी बनाना चाहते हैं और यह एक व्यंग्य भी होगा".
जब सद्दाम की शक्ल से मिलता-जुलता अभिनेता ढूंढने के लिए अख़बार में इश्तिहार दिया गया तो जो जवाब आए उनमें से एक दमिश्क़ से भी था.
एक उम्मीदवार हैं स्टीव हैरिस जो उम्र में असली सद्दाम हुसैन से कम से कम तीन दशक छोटे होंगे. वैसे, उन्हें बताया गया है कि उनकी शक्ल रूसी तानाशाह स्टालिन से ज़्यादा मिलती है.
वह यहाँ क्यों आए इसके जवाब में वह कहते हैं, "तेज़ बारिश हो रही थी और मुझे लगा ज़्यादा लोग नहीं आए होंगे".
तेज़ बारिश हो रही थी और मुझे लगा ज़्यादा लोग नहीं आए होंगे | | एक उम्मीदवार | सद्दाम की भूमिका करने के इच्छुकों में एक महिला, फ़िलिस नॉर्टन भी हैं. हालाँकि वह कहती हैं कि उनका वहाँ आना एक मज़ाक़ भर है.
सद्दाम से सबसे ज़्यादा शक्ल मिलती है 65 साल के माइकेल हायट की. उनकी मूँछे भी असली हैं. हालाँकि रंगी हुई हैं.
वह कहते हैं कि हाल ही में ट्रेन में एक 15 वर्षीय लड़के ने मुझे रोक कर कहा, "क्या आप जानते हैं कि आपकी शक्ल सद्दाम हुसैन से बेहद मिलती-जुलती है?"
माइकेल कहते हैं, "मुझे उम्मीद है कि मैं थोड़ा-बहुत ही उनके जैसा लगता हूँ". |
|
|
|