BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
रविवार, 27 अप्रैल, 2003 को 10:47 GMT तक के समाचार
शर्तों में बदलाव नहीं: आडवाणी
आडवाणी का पाकिस्तान के प्रति कड़ा रुख़ रहा है
आडवाणी का पाकिस्तान के प्रति कड़ा रुख़ रहा है

भारत ने कहा है कि उसने पाकिस्तान से बातचीत शुरू करने के लिए तय शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया है.

भारत कहता रहा है कि पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ किसी भी बातचीत से पहले कथित सीमापार आतंकवाद पर पूरी तरह रोक लगनी चाहिए.


वाजपेयी ने कश्मीर में हिंसा रोकने के लिए बातचीत पर ज़ोर दिया था
उल्लेखनीय है कि 18 अप्रैल को कश्मीर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि पाकिस्तान के साथ बातचीत से कश्मीर में जारी हिंसा रोकी जा सकती है.

उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि अपनी कश्मीर यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री वाजपेयी ने कुछ भी ऐसा नहीं कहा जो कि पाकिस्तान से बातचीत के बारे में घोषित नीति से अलग हो.

'टाइम्स ऑफ़ इंडिया' को दिए इंटरव्यू में आडवाणी ने कहा, "हमारी शर्तें वही हैं. उनके कहने की शैली से लगा हो कि कोई नई अपील की गई है."

आडवाणी ने कहा, "जहाँ तक पाकिस्तान से बातचीत की बात है तो वाजपेयी ने कश्मीर में या संसद में जो कहा वह उससे अलग नहीं है जो हम कहते आए हैं."

उधर केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने भी कहा है कि पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर तभी बातचीत हो सकती है जब पाकिस्तान सीमापार से चरमपंथियों को प्रोत्साहन देना बंद करे.

समाचार एजेंसियों के अनुसार तिरुवनंतपुरम में संवाददाताओं से नायडू ने कहा कि भारत पाकिस्तान से दोस्ती चाहता है लेकिन पहले उसे सार्थक बातचीत के लिए माहौल तैयार करना होगा.

ठंडा रिश्ता

आगरा में 2001 में भारतीय प्रधानमंत्री वाजपेयी और पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज़ मुशर्रफ़ के बीच शिखर वार्ता के बाद से भारत कहता रहा है कि पाकिस्तान से उसी स्थिति में आगे कोई बातचीत हो सकती है जब वह कश्मीर में घुसपैठ बंद कराता है.

भारत ने पाकिस्तानी ज़मीन पर कश्मीरी चरमपंथियों के प्रशिक्षण शिविर होने का आरोप लगाया है, और बातचीत की शर्त में इन कथित शिविरों को बंद कराए जाने की भी बात है.

भारत का आरोप है कि पाकिस्तान कश्मीर में चरमपंथी हिंसा को हवा देता है. जबकि पाकिस्तान ऐसे आरोपों का हमेशा खंडन करता रहा है.

पाकिस्तान का कहना है कि कश्मीर में सक्रिय चरमपंथी दरअसल आज़ादी के लिए लड़ रहे लोग हैं, जिसे उसका नैतिक और कूटनीतिक समर्थन प्राप्त है.
 
 
अन्य ख़बरें
26 अप्रैल, 2003
'भारत में घुसपैठ बंद हो'
24 अप्रैल, 2003
घुसपैठ रुक सकती है: क़सूरी
23 अप्रैल, 2003
बातचीत को उत्सुक हैं मुशर्रफ़
इंटरनेट लिंक्स
भारत सरकार
पाकिस्तान सरकार
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK