BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
बुधवार, 16 अप्रैल, 2003 को 23:19 GMT तक के समाचार
लड़ाई का अमरीकी हिसाब
बग़दाद में सद्दाम हुसैन के एक महल में अमरीकी सैनिक
बग़दाद में सद्दाम हुसैन के एक महल में अमरीकी सैनिक

अमरीका का कहना है कि इराक़ के साथ लड़ाई में अब तक बीस अरब डॉलर ख़्रर्च हो चुके हैं.

अमरीकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के अधिकारियों ने साथ ही ये भी अनुमान लगाया है कि आनेवाले दिनों में और कितनी रकम ख़र्च हो सकती है.

अमरीकी सेना के अधिकारी मेजर जनरल स्टैनली मैकक्रिस्टल ने पेंटागन में बताया कि अगले कुछ महीनों तक इराक़ में सेना की उपस्थिति बनाए रखने पर हर महीने दो अरब डॉलर का ख़र्च बैठ सकता है.

हाँलाकि मेजर मैकक्रिस्टल ने कहा कि ये बता पाना मुश्किल है कि इराक़ में कितने सैनिकों को रखना पड़ सकता है और कितने समय तक उन्हें रहना पड़ेगा.

मगर उन्होंने कहा कि वहाँ ज़्यादा समय तक रहने के लिए इंतज़ाम करना शुरू कर दिया गया है.

योजना


अमरीकी सैन्य कमांडर जनरल टॉमी फ्रैंक्स
अमरीकी अधिकारी ने बताया कि हो सकता है कि लड़ाई ख़त्म हो गई है मगर अभी भी इराक़ में कई ऐसे इलाक़े हैं जहाँ अमरीकी सेना अभी नहीं पहुँच सकी है.

लेकिन अमरीकी सैनिक लड़ाई के साथ ही इराक़ में स्थिरता लाने संबंधी कामों में जुट गए हैं.

उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है कि अमरीका इराक़ में एक तरह का सैन्य मुख्यालय बना ले.

और सैन्य कमांडर जनरल टॉमी फ्रैंक्स देश को विभिन्न हिस्सों में विभाजित कर दें.

फिर इन अलग-अलग हिस्सों की ज़िम्मेदारी इराक़ में मौजूद अमरीकी सेना , मरीन दस्तों और गठबंधन में शामिल दूसरे सैनिकों को सौंप दी जाए.
 
 
अन्य ख़बरें
16 अप्रैल, 2003
आम राय बनाने की कोशिश
16 अप्रैल, 2003
इराक़ से पाबंदी हटे: बुश
16 अप्रैल, 2003
इराक़ पर कूटनीतिक प्रयास
15 अप्रैल, 2003
मूसल में हिंसा के बाद तनाव
16 अप्रैल, 2003
ऐतिहासिक नगर बग़दाद
इंटरनेट लिंक्स
अमरीकी केंद्रीय कमान
अमरीकी रक्षा मुख्यालय-पेंटागन
व्हाइट हाउस
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK