BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
सोमवार, 14 अप्रैल, 2003 को 19:34 GMT तक के समाचार
इराक़ की धरोहर लुटी
बग़दाद के राष्ट्रीय संग्रहालय को लोग लूट ले गए
बग़दाद के राष्ट्रीय संग्रहालय को लोग लूट ले गए



हज़ारों साल पहले आदमी के हाथ के लिखे शुरूआती शब्द, वो बर्तन जिनमें ईसा मसीह के जन्म से तीन हज़ार वर्ष पहले लोगों ने खाना खाया होगा या फिर वो औज़ार जो किसी मशीन की कल्पना से हज़ारों वर्ष पुराने हैं.


अभी तक लगभग एक लाख 70 हज़ार कलाकृतियों की सूची हमें संग्रहालयों के प्रमुखों ने दी है. लेकिन नुक़सान इससे कहीं अधिक हो सकता है

कॉलिन कैसर,यूनेस्को
एक लंबी सूची ऐसी चीज़ों की है जो न सिर्फ़ इराक़ की बल्कि पूरी दुनिया की दुर्लभ धरोहर है और अब लुट चुकी है.

इराक़ मामलों के यूनेस्को के प्रभारी डॉक्टर कॉलिन कैसर ने बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के साथ एक विशेष बातचीत में बताया कि इससे पहले सांस्कृतिक धरोहरों की तबाही इतने बड़े पैमाने पर कभी नहीं हुई.

वे कहते हैं, “अभी तक लगभग एक लाख सत्तर हज़ार कलाकृतियों की सूची हमें संग्रहालयों के प्रमुखों ने दी है. हो सकता है कि नुक़सान इससे कहीं अधिक हो.”

चिंता

यूनेस्को के महानिदेशक कोईशिरो मासाकुरा ने अमरीकी और ब्रितानी अधिकारियों से तत्काल ठोस क़दम उठाने को कहा है.

इसके अलावा, लूटी गई कलाकृतियों की तस्करी को रोकने लिए पड़ोसी देशों और इंटरपोल को भी आगाह किया गया है.


यूनेस्को के प्रभारी कॉलिन कैसर
ऐसा नहीं है कि सिर्फ़ इराक़ी लोगों ने ही लूट मचाई हो.

यूनेस्को के अधिकारियों का मानना है कि लड़ाई शुरू होने से पहले सद्दाम हुसैन के लोगों कलाकृतियों को छिपाना शुरू कर दिया था.

और अब उन कलाकृतियों को खोज पाना उतना ही मुश्किल है जितना लूटी गई कलाकृतियों को वापस पाना.

डॉक्टर कैसर कहते हैं, “संग्रहालयों के निदेशक अब हमें बता सकते हैं कि कितनी कलाकृतियाँ हटाकर कहीं और रखी गईं थीं. लोगों ने सद्दाम के महलों से भी कलाकृतियों को लूटा है.”

अब क्या?

जब यूनेस्को के अधिकारियों से पूछा गया कि कलाकृतियों को वापस हासिल करने की क्या योजना है तो उन्होंने बताया कि सैनिक अधिकारी और कस्टम विभाग जितनी चीज़ें बरामद कर सकेगा वही वापस मिलेंगी.

डॉक्टर कैसर ने उम्मीद जताई कि अगर रेडियो पर अपील की जाए तो शायद कुछ चीज़ें वापस आ जाएँ.

उन्होंने कहा, “इराक़ी लोगों को अपनी धरोहर पर बहुत गर्व है, हमारे पास लोगों की नेकनीयती पर विश्वास करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है.”

निजी बातचीत में यूनेस्को के अधिकारी भी स्वीकार करते हैं कि दस प्रतिशत से ज़्यादा कलाकृतियों की वापसी की उम्मीद करना मुश्किल है.

मेसोपोटामिया, असीरिया और बेबीलोनिया जैसी महान सभ्यताओं की जन्मभूमि इराक़ में अब लोगों मानव उत्कर्ष की गाथा जानने के लिए शायद तस्वीरों से काम चलाना पड़ेगा.
 
 
अन्य ख़बरें
13 अप्रैल, 2003
'युद्ध अभी समाप्त नहीं हुआ'
12 अप्रैल, 2003
लुटेरों पर गोलियाँ चलाईं
12 अप्रैल, 2003
बग़दाद में अस्पताल भी लूटे
11 अप्रैल, 2003
रेड क्रॉस लूटमार से चिंतित
11 अप्रैल, 2003
इराक़ी नगरों में लूटमार
इंटरनेट लिंक्स
यूनेस्को
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK