BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
गुरुवार, 03 अप्रैल, 2003 को 04:52 GMT तक के समाचार
अल-जज़ीरा इराक़ से नाराज़
चैनल पर दिखाई गई इन तस्वीरों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया
चैनल पर दिखाई गई इन तस्वीरों ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया

बग़दाद में अल-जज़ीरा के दो संवाददाताओं पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद इस अरब टेलीविज़न चैनल ने इराक़ से अपना प्रसारण रोक दिया है.

इराक़ी अधिकारी अल-जज़ीरा के एक संवाददाता को देश से निष्कासित भी कर रहे हैं.

इराक़ी अधिकारियों की ओर से इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की गई है वैसे वे सीएनएन सहित कुछ और पश्चिमी चैनलों के विरुद्ध भी ऐसे ही क़दम उठा चुके हैं.

इस निर्णय के पीछे कोई कारण नहीं बताया गया है.

इन दोनों संवाददाताओं में से एक को यथाशीघ्र देश छोड़ देने को कहा गया है.

क़तर से टेलीविज़न चैनल के मुख्यालय से इस पर तत्काल प्रतिक्रिया करते हुए कहा गया है कि वह विरोध स्वरुप इराक़ से अपना प्रसारण बंद कर रहा है.

चैनल के मुख्य संपादक इब्राहिम हलाल ने बीबीसी को बताया कि इराक़ी सूचना मंत्रालय ने इसका कोई कारण नहीं बताया है.


ओसामा के संदेशों से चैनल को ख्याति मिली
अल-जज़ीरा के अनुसार तैयसिर अलौनी को देश छोड़ने को कहा गया है और इराक़ी नागरिक तथा बग़दाद संवाददाता, दीयार अल-ओमैनी को रिपोर्टिंग रोकने के लिए कहा गया है.

पर चैनल ने कहा है कि वह बग़दाद, दक्षिणी इराक़ के शहर बसरा और उत्तरी शहर मूसल से सीधा प्रसारण और पुरानी रिकॉर्डिंग दिखाना जारी रखेगा.

अल-जज़ीरा के इन दो के अलावा छह और संवाददाता इराक़ में तैनात हैं.

अमरीका और ब्रिटेन युद्ध की तस्वीरें दिखाने को लेकर अल-जज़ीरा की निंदा कर चुके हैं.
 
 
अन्य ख़बरें
30 मार्च, 2003
अल-जज़ीरा की दूसरी पारी है
27 मार्च, 2003
अरब मीडिया में होड़
28 मार्च, 2003
प्रचार या दुष्प्रचार का युद्ध
01 अप्रैल, 2003
क्या लड़ाई उबाऊ होने लगी है?
इंटरनेट लिंक्स
अल-जज़ीरा
ब्रॉडकास्टिंग बोर्ड ऑफ़ गवर्नर्स
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK