BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
मंगलवार, 25 मार्च, 2003 को 12:45 GMT तक के समाचार
टीम का गर्मजोशी से स्वागत
सबसे ज़ोरदार स्वागत हुआ 'मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट' सचिन का
सबसे ज़ोरदार स्वागत हुआ 'मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट' सचिन का

भारतीय टीम के खिलाड़ियों का मंगलवार को स्वदेश पहुँचने पर 'भारत माता की जय' के नारों के साथ स्वागत हुआ.

दक्षिण अफ़्रीका से मुंबई हवाई अड्डे पहुँचने पर सौरभ गांगुली और उनकी टीम के दस खिलाड़ियों का स्वागत हार पहनाकर और ग़ुलाब की पंखुड़ियाँ बिखेरकर किया गया.

खिलाड़ी मायूस नज़र आ रहे थे लेकिन अगर उन्हें क्रिकेट प्रेमियों के ग़ुस्से की आशंका थी भी तो वो कुछ ही देर में दूर हो गई.


सौरभ गांगुली ने टीम को अच्छा नेतृत्व प्रदान किया और खिलाड़ियों ने भी विश्वकप में अपनी पूरी ताकत झोंक दी.

जगमोहन डालमिया, अध्यक्ष बीसीसीआई
माहौल में कुछ तनाव ज़रूर था - लगा कि लोग अब भी वर्ल्ड कप के फ़ाइनल की हार से उबर नहीं पाए हैं.

लेकिन फिर भी हवाईअड्डे पर इकट्ठा लोगों के बीच एक ललक थी क्रिकेट खिलाड़ियों की एक झलक पाने की.

जहाँ कुछ लोगों का कहना था कि भारत फ़ाइनल में पहुँचा वही बड़ी बात थी.

कुछ को इस बात का सुकून था कि भारत ने पाकिस्तान टीम के गेंदबाज़ों को करारा जवाब तो दिया ही, मैच भी शानदार तरीके से जीता.

कप्तान सौरभ गांगुली ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा,"हम उस एक दिन अच्छा नहीं खेल पाए और वर्ल्ड कप जीतने के हमारे सपने टूट गए."

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष जगमोहन डालमिया ने सौरभ गांगुली और भारतीय टीम की प्रशंसा करते हुए कहा,"फ़ाइनल में हम ऑस्ट्रेलिया से हार गए, वो दिन हमारे लिए ख़राब रहा - इसमें कोई शक नहीं, लेकिन सौरभ गांगुली ने टीम को अच्छा नेतृत्व प्रदान किया और खिलाड़ियों ने भी विश्व कप में अपनी पूरी ताकत झोंक दी. मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूँ."
 
 
अन्य ख़बरें
24 मार्च, 2003
'हम पूरे दम से नहीं खेले'
24 मार्च, 2003
'गेंदबाज़ी का फ़ैसला सही था'
23 मार्च, 2003
हमेशा साथ रहे दर्शक
23 मार्च, 2003
टूटा भारत का सपना
23 मार्च, 2003
टीम ने कुछ ग़लतियाँ कीं:इमरान
इंटरनेट लिंक्स
भारतीय क्रिकेट
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK