BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
गुरुवार, 20 फरवरी, 2003 को 21:55 GMT तक के समाचार
ब्रिटेन की हिंदी फ़िल्म चर्चा में
वॉरियर का नायक शांति की तलाश में एक लंबी यात्रा करता है
वॉरियर का नायक शांति की तलाश में एक लंबी यात्रा करता है

ब्रिटेन में बनी हिंदी फ़िल्म 'द वॉरियर' को बाफ़्टा अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है.

बाफ़्टा ब्रिटेन का महत्वपूर्ण पुरस्कार माना जाता है.

आसिफ़ कपाड़िया स्वीकार करते हैं कि उन्हें उम्मीद से कहीं अधिक सफलता हाथ लगी है.

कपाड़िया का कहना है,"यदि आप पहली बार फ़िल्म बना रहे हैं तो आपको पता नहीं लगता कि यह प्रक्रिया कितनी जटिल होती है."

"और मुझे तो इसका अंदाज़ भी नहीं था कि यह काम इतना कठिन होगा."

वॉरियर को तीन श्रेणियों के लिए नामांकित किया है.

इसे ब्रिटेन की सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म, किसी निर्देशक की पहली फ़िल्म और ग़ैर-अँगरेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म के अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है.

इसके पहले इस फ़िल्म की भाषा को लेकर उठे विवाद के बाद ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकन रद्द कर दिया गया था.

वॉरियर को ब्रिटेन की ओर से सर्वश्रेष्ठ विदेशी फ़िल्म श्रेणी में भेजा गया था.

फ़िल्म का नामांकन इसलिए ख़ारिज कर दिया गया था क्योंकि माना गया था कि हिंदी ब्रिटेन की भाषा नहीं है.

ऑस्कर समारोह के नियमों के अनुसार विदेशी फ़िल्मों की श्रेणी में किसी देश की मुख्य आधिकारिक भाषा में बनी फ़िल्म ही शामिल हो सकती है.

आसिफ़ कपाड़िया ब्रिटेन में पैदा हुए हैं और यह उनकी पहली फ़ीचर फ़िल्म है.

यह फ़िल्म भारतीय सामंतवाद के बारे में है.

वॉरियर की कहानी राजस्थान के रेगिस्तान से शुरु होती है और हिमालय के पर्वतों तक जाती है.

अपनी हिंसक ज़िदगी से बचने के लिए इरफ़ान ख़ान शांति की खोज में निकलता है.

एक कबायली नेता को उसके जाने की ख़बर लगती है और वह अपने आदमियों को उसका सर कलम कर लाने का आदेश देता है.
 
 
अन्य ख़बरें
04 दिसंबर, 2002
'द वॉरियर' का नामांकन रद्द
01 दिसंबर, 2002
हिंदी फ़िल्म ने ऑस्कर उलझाया
09 नवंबर, 2002
न्यूयार्क में भारत की झलक
24 नवंबर, 2001
भारतीय निर्देशक पुरस्कृत
इंटरनेट लिंक्स
वॉरियर
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK