BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
गुरुवार, 30 जनवरी, 2003 को 04:17 GMT तक के समाचार
'यौन दुराचार' पर नया क़ानून
इंटरनेट के ज़रिए 'चैट' का चलन बढ़ने से ख़तरे भी बढ़े हैं
इंटरनेट के ज़रिए 'चैट' का चलन बढ़ने से ख़तरे भी बढ़े हैं

इसमें कोई शक़ नहीं है कि इंटरनेट दुनिया के लिए एक वरदान है लेकिन इसका दुरुपयोग भी होने लगा है जिससे चिंताएं और ख़तरे बढ़े हैं.

ख़ासतौर से इंटरनेट के ज़रिए बाल यौन दुराचार के मामले सामने आने के बाद ब्रिटेन ने तो क़ानून के स्तर पर ही महत्वपूर्ण क़दम उठाया है.

ब्रिटेन ने पचास साल पुराने क़ानून में बड़े फेरबदल करते हुए व्यवस्था की है कि कोई वयस्क अगर किसी दुर्भावना के साथ बच्चों से दोस्ती बढ़ाता है तो उसे पाँच साल तक की क़ैद हो सकती है.

अब नए क़ानून के तहत पुलिस को कोई बाल यौन अपराध होने का शक़ होने पर ही हस्तक्षेप करने और गिरफ़्तारियाँ करने का अधिकार होगा.

ब्रिटेन में हाल ही में ऐसे मामले सामने आए थे जिनमें वयस्कों ने इंटरनेट पर बातचीत यानी चैट के ज़रिए बच्चों से दोस्ती की और उनके साथ यौन दुराचार किया.


ख़ासतौर से बच्चों के ख़िलाफ़ यौन दुराचार के अपराध "समाज का तानाबाना ही नष्ट कर सकते हैं

गृहमंत्री डेविड ब्लंकेट
ब्रिटेन के गृहमंत्रालय की एक अधिकारी हिलैरी बैन मानती हैं कि ऐसे मामलों में मुक़दमे चलाया जाना काफ़ी मुश्किल होगा लेकिन सरकार बच्चों को ऐसे अपराधों से बचाने के लिए नया क़ानून लाना चाहती थी.

यौन दुराचारों और सैक्स संबंधित अन्य अपराधों के बारे में नई क़ानूनी व्यवस्थाएं बुधवार को जारी की गईं.

इन क़ानूनी व्यवस्थाओं में अब ऐसे जोड़ों को भी छह महीने के लिए जेल में भेजा जा सकता है जो खुलेआम यानी सार्वजनिक रूप से शारीरिक संबंध स्थापित करेंगे.

पंजीकरण

नए क़ानून के अनुसार ऐसे सभी विदेशियों को ब्रिटेन में आते समय अपना पंजीकरण कराना होगा जिनके ख़िलाफ़ उनके देश में यौन दुराचार का मामला चला हो.

ब्रिटेन में जिन लोगों के ख़िलाफ़ यौन दुराचार का मामला दर्ज हुआ हो अब उन्हें पाँच साल के बजाय हर साल सरकार के पास अपने पंजीकरण का नवीनीकरण कराना होगा.

अगर पंजीकरण का नवीनीकरण कराने में कोई नाकाम होता है तो उसे पाँच साल तक की क़ैद हो सकती है.

ब्रिटेन के गृहमंत्री डेविड ब्लंकेट का कहना है कि यौन दुराचार ख़ासतौर से बच्चों के ख़िलाफ़ यौन दुराचार के अपराध "समाज का तानाबाना ही नष्ट कर सकते हैं."

"बच्चों और कमज़ोरों की सुरक्षा करना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है."


सारा मामले ने चिंताएं बढ़ाई
उन्होंने कहा, "पिछले पचास साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब मौजूदा सरकार ने यौन दुराचार के अपराधों को फिर से परिभाषित करने की हिम्मत दिखाई है."

बच्चों के ख़िलाफ़ यौन दुराचार के अपराध के दो हिस्से बनाए गए हैं.

एक वह जिसमें कोई वयस्क किसी बच्चे के साथ यौन दुराचार करने के 'इरादे' से दोस्ती बढ़ाता है और दूसरा वह जिसमें वह यौन दुराचार के लिए बच्चे के साथ 'मुलाक़ात' करता है.

गृहमंत्रालय की अधिकारी हिलैरी बैन ने पत्रकारों को बताया कि अगर यह पाया जाता है कि कोई 45 साल का व्यक्ति इंटरनेट के ज़रिए चैट करते समय ख़ुद को 15 साल का बच्चा बताता है तो उसके ख़िलाफ़ यौन दुराचार के 'इरादे का आरंभिक' मामला बन जाता है.

चिल्ड्रन्स सोसायटी के पैनी डीन ने बच्चों का यौन दुराचार रोकने के इरादे से उठाए गए इन क़दमों का स्वागत किया है.

लेकिन एक क़ानूनी विशेषज्ञ हैरी फ्लेशर का कहना है कि पुलिस को ऐसे मामलों में अपराध साबित करने में बहुत कठिनाई हो सकती हैं.

सज़ा

नए क़ानून के तहत अगर किसी को 12 साल या उससे कम उम्र के बच्चे के साथ यौन संबंध क़ायम करते हुए पाया जाता है तो उसे बलात्कार का दोषी माना जाएगा जिसके लिए उम्रक़ैद की सज़ा होगी.

किसी बच्चे को बहला फुसलाकर उसके कपड़े उतरवाने के लिए दस साल की क़ैद और अगर कोई भी शारीरिक संबंध स्थापित किया जाता है तो 14 साल की क़ैद होगी.

घरों में यौन गतिविधियों को इस क़ानून के दायरे से बाहर रखा गया है लेकिन अगर निजी बाग़ीचे में कोई यौन गतिविधि की जाती है जिसे सार्वजनिक सड़क से देखा जा सकता हो तो वह अपराध के दायरे में होगी.

उम्मीद की जा रही है कि इस नए क़ानून से बलात्कार के मामलों में और कमी आएगी.
 
 
अन्य ख़बरें
21 जनवरी, 2003
छोटे लड़कों का यौन शोषण
16 जनवरी, 2003
सेक्स के लिए शादी ज़रूरी नहीं
26 नवंबर, 2002
भारत का पहला सेक्स संग्रहालय
23 अप्रैल, 2002
सेक्स कांड पर गंभीर चर्चा
16 अप्रैल, 2002
'सेक्स स्कैंडल' से पोप परेशान
इंटरनेट लिंक्स
ब्रिटेन का गृह मंत्रालय
रेप क्राइसिस फेडरेशन
कंज़रवेटिव पार्टी
लिबरल डेमोक्रेट्स
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK