BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
शनिवार, 18 जनवरी, 2003 को 02:02 GMT तक के समाचार
हारते रहना महँगा पड़ेगा
भारतीय क्रिकेटप्रेमी टीम के ख़राब प्रदर्शन से चिंतित
भारतीय क्रिकेटप्रेमी टीम के ख़राब प्रदर्शन से चिंतित

गुलु एज़ेकील

भारतीय टीम ने भले ही न्यूज़ीलैंड के दौरे में दो मैच जीत दिखाए हैं लेकिन अब दौरे के अंत में खिलाड़ियों को ख़राब प्रदर्शन की आर्थिक क़ीमत चुकानी पड़ सकती है.

टीम ने दोनों टेस्ट मैच बुरी तरह गँवाए जबकि एकदिवसीय श्रृंखला में भी उसे मुँह की खानी पड़ी.


इसी महीने बोर्ड की कार्यसमिति की बैठक में पारित किए जाने के बाद प्रस्ताव को लागू किया जा सकेगा

बोर्ड अधिकारी किशोर रुंगटा
अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इस बात पर विचार कर रहा है कि क्या खिलाड़ियों के निर्धारित शुल्क का आधा हिस्सा काट लिया जाए.

इस विचार का आधार पिछले साल का एक प्रस्ताव है जिसके अनुसार यदि भारतीय टीम किसी ऐसी टीम से हारती है जोकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की रैंकिंग में उससे नीचे है, तो खिलाड़ियों के शुल्क में कटौती की जा सकती है यानि उन्हें कम पैसे देने का फ़ैसला किया जा सकता है.

इसी तरह अपने से ऊँचे दर्जे की टीम को पराजित करने पर खिलाड़ियों के लिए बोनस की भी व्यवस्था है.

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी संघ के सचिव और पूर्व टेस्ट खिलाड़ी अरुण लाल का मानना है कि शुल्क में कटौती का शायद खिलाड़ी बुरा नहीं मानेंगे.

उन्होंने कहा, "उन्हें पता है कि न्यूज़ीलैंड का दौरा कितना बुरा रहा है."

दूसरी ओर पूर्व कप्तान अजीत वाडेकर शुल्क कटौती के क़दम को सही नहीं मानते.

भारतीय क्रिकेटरों को इस समय प्रति टेस्ट मैच ढाई लाख रुपये और प्रति एकदिवसीय मैच सवा दो लाख रुपये मिलते हैं.

जवाबदेही

पूर्व बल्लेबाज़ संजय मंजरेकर ने कहा, "मैं जवाबदेही के सिद्धांत को मानता हूँ. वैसे भी क्रिकेटरों को मैदान से बाहर काफ़ी पैसे मिलते हैं."

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने प्रदर्शन पर आधारित शुल्क की व्यवस्था की घोषणा यों तो पिछले साल मई में ही की थी लेकिन इसे लागू नहीं किया गया. लेकिन स्थिति शीघ्र ही बदल सकती है.

बोर्ड के एक अधिकारी किशोर रुंगटा ने कहा, "इसी महीने बोर्ड की कार्यसमिति की बैठक में पारित करके प्रस्ताव को लागू किया जा सकेगा."

भारतीय टीम के बुरे प्रदर्शन को लेकर देश के क्रिकेटप्रेमियों में ग़ुस्सा साफ दिखता है और ग़ुस्से के केंद्र में हैं कप्तान सौरभ गांगुली.
 
 
अन्य ख़बरें
10 जनवरी, 2003
हौसला क़ायम है: गांगुली
09 जनवरी, 2003
विश्वकप को बस एक महीना
10 जनवरी, 2003
विश्व कप पर आतंक का साया
08 जनवरी, 2003
इस बार नहीं हारे
06 जनवरी, 2003
'इतना ज़बरदस्त पतन?'
इंटरनेट लिंक्स
भारतीय क्रिकेट
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK