|
|
 |
शनिवार, 19 अक्तूबर, 2002 को 02:17 GMT तक के समाचार कैथोलिक चर्च और यौन शोषण
|

अमरीका में बिशप कड़े कदम उठाए जाने के हक में थे
|
रोमल कैथोलिक चर्च बच्चों के यौन शोषण के आरोपों से घिर गया है.
कथित तौर पर कैथोलिक पादरियों के यौन शोषण के शिकार बच्चों और उनके परिवार वालों ने रोमन कैथोलिक चर्च पर आरोप लगाया है कि वे दोषी अमरीकी पादरियों का पक्ष ले रहे हैं.
इन लोगों में इस बात पर ग़ुस्सा है कि वेटिकन स्थित रोमन कैथोलिक चर्च ने दोषी अमरीकी पादरियों के खिलाफ़ कार्रवाई करने और उन्हें दंडित करने की एक योजना को रद्द कर दिया है.
यह वेटिकन के अधिकारियों और अड़ियल बिशपों की जीत है | | पीड़ितों की एक संस्था | बाल यौन शोषण का शिकार होने वालों के एक दबाव गुट ने तो यहाँ तक कहा कि इस समस्या का सामना करने की जगह चर्च दोषी पादरियों का बचाव कर रहा है.
अमरीका में कैथोलोक चर्च में यह विवाद उठने के बाद 250 पादरियों को या तो त्यागपत्र देना पड़ा था या फिर वे निलंबित कर दिए गए.
इस विषय में 300 केस दर्ज किए गए, दो पादरियों ने आत्महत्या कर ली और एक पादरी को कथित पीड़ित व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया.
'शोक'
यौन शोषण पीड़ित बच्चों के समर्थक एक दबाव गुट की प्रवक्ता ने कहा कि अमरीकी केथोलिकों के लिए शोकजनक दिन है.
ऐसी ही एक संस्था 'सर्वाईवर्ज़ नेटवर्क' के राष्ट्रीय सदस्य मार्क सेरानो ने कहा, "यह वेटिकन के अधिकारियों और अड़ियल बिशपों की जीत है."
हम पीड़ित परिवारों से पूरी सहानुभूति रखते हैं और हमारा निश्चय है ऐसी नीतियाँ लागू करें जिनसे बच्चों पर कोई आँच न आए | | अमरीका के एक वरिष्ठ बिशप | अमरीकी बिशपों ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई नीतियाँ सुझाई थीं.
इनमें ऐसा प्रस्ताव भी था कि जिन पादरियों के ख़िलाफ़ यौन शोषण करने की पर्याप्त जानकारी मिले उन्हें निकाले जाने की चेतावनी दी जाए.
लेकिन चर्च के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का मानना था कि इससे पादरियों के साथ अन्याय हो सकता है और थोड़ी-बहुत जानकारी के आधार पर पादरियों को बर्ख़ास्त किया जा सकता है.
अमरीकी चर्च के एक वरिष्ठ बिशप विल्टन ग्रेगरी का कहना था,"हम पीड़ित परिवारों से पूरी सहानुभूति रखते हैं और हमारा निश्चय है ऐसी नीतियाँ लागू करें जिनसे बच्चों पर कोई आँच न आए."
अब अमरीकी बिशपों और वेटिकन से चर्च के कुछ अधिकारियों की एक मिली-जुली समिति बनाई गई है जो कि प्रचलित नीतियों में संशोधन करेगी. |
|
|
|