BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
शनिवार, 06 जुलाई, 2002 को 04:45 GMT तक के समाचार
हवाई सफ़र रेल से भी सस्ता
भारत में घरेलू विमानसेवाओं में किराया कम करने की होड़
भारत में घरेलू विमानसेवाओं में किराया कम करने की होड़

भारत की दो बड़ी विमानसेवाओं- इंडियन एयरलाइंस और जेट एयरवेज़ में किरायों में कमी करने की होड़ लग गई है.

जेट के किराए (रुपए)
दिल्ली-मुंबई: 3,920
दिल्ली-चेन्नई: 3,292
दिल्ली-कोलकाता: 2,860
दिल्ली-अहमदाबाद: 2,462
दोनों ही विमानसेवाओं ने शुक्रवार रात को यात्री किरायों में भारी कमी करने की घोषणा की.

कई बड़े शहरों के बीच किराया इतना कम कर दिया गया है कि यह अब क़रीब-क़रीब रेल के ऊपरी दर्जे के किरायों के बराबर हो गया है.

इंडियन एयरलाइंस और जेट एयरवेज़ ने अगस्त से अक्तूबर के बीच किरायों में कमी की कई योजनाओं की घोषणा की है.

नए किरायों के लिए यात्रियों को अपनी यात्रा से कम से कम 21 दिन पहले टिकट बुक कराना होगा.

जहाँ जेट एयरवेज़ की "हर कोई उड़ान भर सकता है" योजना 37 क्षेत्रों में लागू होगी वहीं इंडियन एयरलाइंस की ऐपेक्स किराया योजना चालीस क्षेत्रों मे लागू की जाएगी.

नए किराए

जेट एयरवेज़ के नए किरायों में मुंबई से दिल्ली के बीच एक टिकट पहले के 6,095 के मुक़ाबले 3,920 रुपए का होगा.

जबकि इन्हीं शहरों के बीच राजधानी एक्सप्रेस के दो टियर एसी का टिकट 2,405 रुपए और प्रथम श्रेणी के एसी का किराया 4,180 रुपए है.

इसी तरह दिल्ली-चेन्नई के बीच किराया 3,292 रुपए कर दिया गया है जबकि राजधानी एक्सप्रेस में दो टियर एसी का किराया 3,335 रुपए है.

दिल्ली से कोलकाता जाने के लिए अब पहले के 6,925 रुपए के बजाए सिर्फ़ 2,860 रुपए ही देने होंगे. इसी तरह दिल्ली से अहमदाबाद का टिकट 4,780 रुपए के बजाए 2,462 रुपए होगा.

इंडियन एयरलाइंस ने तुरंत अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि वह भी किरायों में इसी तरह की मिलती-जुलती कमी करने जा रहा है.

एक तीसरी प्रमुख विमानसेवा सहारा एयरलाइंस पहले से ही यात्रियों को इसी तरह की लुभावनी योजना पेश कर चुकी है.

सहारा एयरलाइंस की एक योजना है सिक्सर जिसमें पच्चीस हज़ार रुपए में टिकट ख़रीद कर कोई भी व्यक्ति जुलाई से छह अलग-अलग जगहों के लिए छह टिकट ले सकता है.

इन दोनों विमानसेवाओं के बीच छिड़े युद्ध से न सिर्फ़ यात्रियों को खुशी होगी बल्कि पर्यटन के क्षेत्र में काम करने वाले लोग भी काफ़ी खुश नज़र आ रहे हैं.
 
 
अन्य ख़बरें
13 जून, 2002
हीथ्रो पर और जगह की माँग
28 मार्च, 2002
भारत 43 एयरबस ख़रीदेगा
16 मई, 2002
ईज़ीजेट ने गो एयरलाइंस को ख़रीदा
इंटरनेट लिंक्स
इंडियन एयरलाइंस
जेट एयरवेज़
सहारा एयरलाइंस
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK