BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
मंगलवार, 05 फरवरी, 2002 को 15:45 GMT तक के समाचार
रेडियो पर इंटरनेट
इंटरनेट को ग्रामीणों तक पहुंचाता रेडियो स्टेशन
इंटरनेट को ग्रामीणों तक पहुंचाता रेडियो स्टेशन

अब इंटरनेट दूर दराज़ के लोगों तक रेडियो के ज़रिए भी पहुंच रहा है.

ये संभव हो रहा है मध्य श्रीलंका के एक पहाड़ी गॉंव कोथमाले में जहॉं रेडियो पर श्रोताओं की फ़रमाइश पर विभिन्न मुद्दों पर इंटरनेट पर सामग्री सुनाई जाती है.

हर दिन घंटे भर के प्रसारण द्वारा कोथमाले सामुदायिक रेडियो उन ग्रामीणों तक इंटरनेट पहुंचाना चाहता है जिनके पास कंप्यूटर नहीं है और जो अंग्रेज़ी भी नहीं जानते.

श्रीलंका में अभी इंटरनेट एक महंगी सुविधा है और अधिकतर इलाकों में इसकी पहुंच कम है.

कोथमाले रेडियो पर इंटरनेट उपलब्ध कराने वाली परियोजना शुरु करने वालों में से एक एमजेआर डेविड का कहना है, " श्रीलंका में इंटरनेट की पहुंच के मामले में अंतर कोई बनाई गई समस्या न होकर एक वास्तविक समस्या है."

डेविड कहते हैं, "शहरों में तो बच्चे भी इंटरनेट का प्रयोग कर रहे हैं मगर गॉंवों में तो टेलीफ़ोन तक नहीं हैं. और कुछ साल बाद जब ये बच्चे बड़े हो जाएंगे तो ये सभी नौकरी के लिए एक ही क़तार में खड़े होंगे."

लोकप्रियता

तीन साल पहले यूनेस्को की सहायता से शुरु हुआ रेडियो का यह कार्यक्रम बेहद लोकप्रिय साबित हुआ है.


इंटरनेट का इस्तेमाल करने के उत्सुक ग्रामीण
कार्यक्रम के समय श्रोताओं को इंटरनेट से जुड़ी उनकी जिज्ञासा के लिए या तो लिखने या स्टूडियो तक पहुंचने के लिए कहा जाता है.

श्रोता स्टूडियो आकर ख़ुद भी कंप्यूटर पर अपनी वेबसाइट देख सकते हैं और अगर उनकी जानकारी अंग्रेज़ी में है तो प्रस्तुतकर्ता उसका अनुवाद पढ़ देते है जो रेडियो पर प्रसारित भी होता है.

जेआर डेविड कहते हैं, " कंप्यूटरों के पास हमेशा कतार लगी रहती है. "

श्रोताओं को ज़्यादा से ज़्यादा जानकारी देने के लिए डॉक्टर, वकील और शिक्षक जैसे विशेषज्ञ भी आमंत्रित किए जाते हैं.

साथ ही रेडियो पर समाचार, संगीत और मौसम की जानकारी के प्रसारण के लिए भी इंटरनेट का उपयोग किया जाता है.
 
 
अन्य ख़बरें
29 जनवरी, 2002
रिमोट कंट्रोल से घर संभाले
18 जनवरी, 2002
कंप्यूटर बाज़ार में मंदी
20 दिसंबर, 2001
अंतरिक्ष सूट में कंप्यूटर
इंटरनेट लिंक्स
कोथमाले रेडियो
श्रीलंका सरकार की वेबसाइट
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK