BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
मंगलवार, 29 जनवरी, 2002 को 08:09 GMT तक के समाचार
रिमोट कंट्रोल से घर संभाले
कार में बैठकर घर की चिंता छोड़ें
कार में बैठकर घर की चिंता छोड़ें

ऐसा कितनी ही बार होता है कि घर से निकलने के बाद मन में ये संदेह उठ जाता है कि आप बत्तियाँ बंद करके आए या नहीं. या फिर दरवाज़े पर ताला लगाया या नहीं.

लेकिन जल्दी ही आप ये काम अपनी कार में बैठकर या मोबाइल फ़ोन के ज़रिए भी कर सकते हैं.

ऐसा इंटरनेट होम अलायंस ग्रुप की नई तकनीक की वजह से संभव हो सकता है.

इस ग्रुप में कई बड़ी इलैक्ट्रोनिक्स और उपभोक्ता कंपनियाँ शामिल हैं जिन्होंने एक कंट्रोल सिस्टम बनाया है.

इस सिस्टम के ज़रिए आप चाहे कहीं भी हों, आप अपने घर को संभाल सकते हैं.

इस तकनीक को ऑनस्टार एट होम का नाम दिया गया है.

इसका परीक्षण अमरीका के डेट्रोइट इलाक़े में फ़रवरी में 100 घरों पर किया जाएगा.

इस परियोजना में शामिल एक कंपनी इन्वेंसिस के जिम डेवलिन का कहना है "इस योजना का मुख्य लक्ष्य ये पता लगाना है कि आम लोग इनमें किन चीज़ों का प्रयोग अधिक करेंगे.''

''उसके बाद ही इस तकनीक को बाज़ार में उतारा जाएगा."

इंटरनेट पर भी

डेट्रोइट के ये परिवार इस तकनीक का प्रयोग चार महीने तक करेंगे.

वे फ़ोन, वायरलैस या फिर टेलीफ़ोन के ज़रिए अपने घर की देखभाल कर सकते हैं.

इन लोगों की कारों में आवाज़ पहचान कर नंबर मिलाने वाले टेलीफ़ोन भी लगे होंगे जिससे वे गाड़ी चलाते वक़्त भी अपने घर के संपर्क में रहेंगे.


वे दूर बैठकर घर को ऐसे संभालेंगे जैसे वे घर से बात कर उससे कह रहे हों कि ये कर और वो कर

जिम डेवलिन, इन्वेंसिस
जिम डेवलिन ने बीबीसी न्यूज़ ऑनलाइन को बताया कि "वे दूर बैठकर घर को ऐसे संभालेंगे जैसे वे घर से बात कर उससे कह रहे हों कि ये कर और वो कर."

इस तकनीक में इंटरनेट की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. इस प्रयोग में शामिल हर घर में इंटरनेट का ब्रॉडबैंड कनेक्शन होगा और इसका संपर्क मकान मालिकों से रहेगा.

हर मकान मालिक के पास निजी और सुरक्षित वेबपेज होगा.

इसके ज़रिए वे अपने घर की बत्तियाँ, घर को गर्म रखने वाले यंत्र और सुरक्षा व्यवस्था को नियंत्रित कर सकेंगे.

रिमोट कंट्रोल

इस योजना के पीछे विचार ये है कि लोगों में इंटरनेट की जीवन शैली जीने की आदत डाली जाए.

अगर आप दफ़्तर में हैं और आपके घर कोई व्यक्ति अचानक बिना बताए आ गया तो आपके घर की सुरक्षा व्यवस्था आपको ई-मेल, लिखित संदेश या फिर फ़ोन करके इस बारे में बताएगी.

डेवलिन का कहना है "इस नेटवर्क से घर के बाहर एक छोटा दरवाज़ा भी जुड़ा रहेगा. अगर आप वहां नहीं हैं तो ये आपको बताएगा कि आपके घर पर कोई आया है."

ऐसे में आप चाहें कहीं भी हों, आप अपने मेहमान को घर के भीतर जाने के लिए वहीं बैठे हुए घर का दरवाज़ा खोल सकते हैं.

इस तकनीक का एक महत्वपूर्ण इस्तेमाल घरों की सुरक्षा बढ़ाना है.

अगर घर में कोई चोरी के इरादे से घुसा तो आपको तुरंत इसके बारे में पता चल जाएगा.

आपके मकान पर लगे वेब कैमरा तुरंत ही उस चोर की फ़ोटो उतार लेंगे.

इंटरनेट होम अलायंस में कई बड़ी कंपनियाँ जैसे जनरल मोटर्स, इन्वेंसिस, पैनासोनिक, हेवलैट-पैकार्ड और एडीटी सुरक्षा सेवाएँ शामिल हैं.
 
 
इंटरनेट लिंक्स
इंटरनेट होम अलायंस
इन्वेंसिस
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK