BBC World Service LogoHOMEPAGE | NEWS | SPORT | WORLD SERVICE DOWNLOAD FONT | Problem viewing?
BBCHindi.com

पहला पन्ना
भारत और पड़ोस
खेल और खिलाड़ी
कारोबार
विज्ञान
आपकी राय
विस्तार से पढ़िए
हमारे कार्यक्रम
प्रसारण समय
समाचार 
समीक्षाएं 
आजकल 
हमारे बारे में
हमारा पता
वेबगाइड
मदद चाहिए?
Sourh Asia News
BBC Urdu
BBC Bengali
BBC Nepali
BBC Tamil
 
BBC News
 
BBC Weather
 
 आप यहां हैं: 
 ताज़ा समाचार
शुक्रवार, 18 जनवरी, 2002 को 22:23 GMT तक के समाचार
कंप्यूटर बाज़ार में मंदी


कंप्यूटर उद्योग के इतिहास में वर्ष 2001 सबसे बुरा रहा और विश्व अर्थव्यवस्था में मंदी की पृष्ठभूमि में कंप्यूटरों की बिक्री में भारी गिरावट दर्ज की गई.

सलाहकार कंपनियों गार्टनर डाटाक़्वेस्ट और इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन (आईडीसी) की रिपोर्टों के अनुसार 1980 के दशक के मध्य में कंप्यूटर उद्योग की शुरुआत के बाद कंप्यूटरों की बिक्री में आई ये सबसे बड़ी गिरावट है.

अमरीका, जो कि 11 सितंबर के हमले के आर्थिक प्रभावों से सर्वाधिक प्रभावित रहा है, में कंप्यूटरों की बिक्री साल-दर-साल 10 से 11 प्रतिशत घटी है.

हालांकि बीते साल के अंत में वहां बाज़ार में कुछ सकारात्मक संकेत दिखे हैं.

पर्सनल कंप्यूटर बाज़ार की अगुवाई करने वाली कंपनी डेल ने बीते साल की चौथी तिमाही के लिए अपने आय में वृद्धि की संभावना जता कर उम्मीदों को और बल दिया है.

गिरावट

गार्टनर और आईडीसी की रिपोर्टों में अंतर है, लेकिन दोनों ने कंप्यूटर बाज़ार की निराशाजनक स्थिति का ख़ाका खींचा है.

गार्टनर की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2001 में कंप्यूटर बाज़ार में 4.6 प्रतिशत की गिरावट आई.

दूसरी ओर आईडीसी की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल कंप्यूटरों की बिक्री में की अंतिम तिमाही में उससे पहले के वर्ष की अपेक्षा 6.7 प्रतिशत की गिरावट रही.

नए-नए मॉडेल आते रहे हैं बाज़ार में
जहां तक अमरीका के बाज़ार की बात है, वहां कंप्यूटरों की बिक्री में गार्टनर के मुताबिक 11 प्रतिशत से ज़्यादा और आईडीसी के अनुसार 10 प्रतिशत से ज़्यादा की गिरावट आई.

गार्टनर के मुख्य विश्लेषक ब्रायन गैमेज के अनुसार इसका कारण ऐसे समय में आर्थिक मंदी का आगमन है, जब उपभोक्ता अपने कंप्यूटरों को अपग्रेड करने की आदत को छोड़ रहे थे.

हाल तक कंप्यूटर जगत में ये भविष्याणी की जा रही थी कि कंप्यूटरों की मांग में सौ प्रतिशत की सालाना वृद्धि आने वाले वर्षों में जारी रहेगी.

डेल का किस्सा

ऐसा नहीं कि मंदी ने सभी कंपनियों पर एक सा प्रभाव डाला है.

अमरीकी कंपनी डेल की न सिर्फ बिक्री बढ़ी है, बल्कि कंप्यूटर बाज़ार में उसका हिस्सा भी बढ़ा है.

विश्व कंप्यूटर बाज़ार के 13 से 14 फ़ीसदी हिस्से पर डेल का कब्ज़ा है.

दूसरी ओर उसकी प्रतिद्वन्द्वी कंपनियों मसलन कॉम्पैक, ह्यूलेट-पैकार्ड और आईबीएम को मंदी की मार झेलनी पड़ रही है.

कंप्यूटर बाज़ार में मायूसी के बावजूद गार्टनर और आईडीसी को उम्मीद है कि 11 सितंबर को प्रभाव ज़्यादा दिन तक नहीं रहेगा और कंप्यूटरों की बिक्री में फिर से तेज़ी आ सकेगी.

विश्लेषकों के अनुसार उपभोक्ताओं ख़ास कर कंपनियों ने कंप्यूटरों की खरीद स्थगित भर की है, बाज़ार से मुंह नहीं मोड़ा है.
 
 
अन्य ख़बरें
09 जनवरी, 2002
वायरस से अरबों का नुकसान
25 दिसंबर, 2001
कंप्यूटर और भाषाई अवरोध
21 दिसंबर, 2001
विंडोज़ एक्सपी में सुरक्षा खामी
19 दिसंबर, 2001
'हैकिंग' का इतिहास
इंटरनेट लिंक्स
आईडीसी
गार्टनर
बीबीसी अन्य वेब साइट की विषय सामग्री के लिए ज़िम्मेदार नहीं है
ताज़ा समाचार
बग़दाद में दो अमरीकी मरे
फ़लस्तीन में फिर सत्ता संघर्ष?
हेडेन ने तोड़ा लारा का रिकॉर्ड
नाथन एस्टल ने शतक बनाया
तस्वीर भेजी और चकमा दिया
पूर्व गोरखा सैनिक मुक़दमा हारे
कैदियों के हक में उठी आवाज़







BBC copyright   ^^ हिंदी

पहला पन्ना | भारत और पड़ोस | खेल और खिलाड़ी
कारोबार | विज्ञान | आपकी राय | विस्तार से पढ़िए
 
 
  कार्यक्रम सूची | प्रसारण समय | हमारे बारे में | हमारा पता | वेबगाइड | मदद चाहिए?
 
 
  © BBC Hindi, Bush House, Strand, London WC2B 4PH, UK