bbc.co.uk navigation

बर्फ की कलाकृतियाँ

 गुरुवार, 23 फ़रवरी, 2012 को 08:46 IST तक के समाचार
  • चेक गणराज्य की राजधानी प्राग के पास बर्फ़ से सुंदर कलाकृतियाँ बनाई गई हैं. तस्वीर- गेटी
  • ट्रैक्टर की शकल में बनी इस मूर्त का बच्चे ख़ूब लुत्फ उठा रहे हैं. तस्वीर- गेटी
  • कलाकारों को दिनों दिन मेहनत कर इन मूर्तियों को तराशना पड़ता है.तस्वीर- गेटी
  • बच्चे तो आख़िर बच्चे होते हैं....इस नन्हे मुन्ने के लिए ये देखने की नहीं चखने की चीज़ है.तस्वीर- गेटी
  • स्विट्ज़रलैंड में ये कलाकृति किसी ने बनाई नहीं है बल्कि बर्फ़ और हवा के थपेड़ों से ये ख़ुद ब ख़ुद बन गई. तस्वीर-एपी
  • कुछ समय पहले दावोस में हुए सम्मेलन में लंदन ओलंपिक को बढ़ावा देने के लिए ये विशेष कलाकृति बनाई गई थी.तस्वीर- एएफ़पी
  • लंदन में भी आईस स्कल्पचर फ़ेस्टविल हुआ. तस्वीर- रॉयटर्स
  • अगले महीने यरुशलम में आईस फ़ेस्टिवल होने वाला है. ये चीनी कलाकार उसी की तैयारी में जुटा है. तस्वीर-रॉयटर्स
  • कई जगह तो बाकायदा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता भी हुई है कि किसकी कलाकृति सबसे उम्दा है. तस्वीर-एपी

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.