bbc.co.uk navigation

कई रंग जिंदगी के...

 बुधवार, 22 फ़रवरी, 2012 को 12:41 IST तक के समाचार

कई रंग जिंदगी के...

  • रियो डी जेनेरियो
    समुद्र के किनारे बसे ब्राजील का रियो डी जेनेरियो शहर अपने कार्निवल के लिए अधिक जाना जाता है. रंगबिरंगे और अजीबो-गरीब परिधानों में सजे लोग दुनियाभर के लिए आकर्षण का केंद्र रहते हैं.
  • फूजी
    के हुई प्रांत में भालू के शरीर से पित्त इक्ठ्ठा करती एक महिला. चीन की एक कंपनी ने इस इलाके में भालू के पित्त से कई तरह के उत्पाद बनाने के लिए एक फार्म स्थापित किया है. इसका व्यापक स्तर पर विरोध हो रहा है.
  • अफगानिस्तान
    अफगानिस्तान में विदेशी फौज द्वारा कथित तौर पर कुरान की प्रतियां जलाने की अफवाहों के बाद इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए. नेटो सैन्य दल ने इस बाबत माफी मांगी है.
  • स्पेन
    स्पेन के कैनेरी महाद्वीप में एक दूसरे पर टेलकम पाउडर डालकर लॉस इंडियानॉस कार्निवल का आनंद लेते लोग.
  • कैफोर्निया
    कैलिफोर्निया में कब्जा करो मुहिम के तहत जेलों पर कब्जे की मांग करते हुए सैन क्विंटन कारावास की तरफ बढ़ते प्रदर्शनकारी.
  • सेंट्रल अमरीका
    सेंट्रल अमरीका के हॉनड्रस इलाके में एक कारावास में लगी आग के बाद कई सौ की संख्या में मरे कैदियों के परिजनों उनके शव लेने के लिए सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए. शवगृह के सामने बेहोश हुई एक युवती.

Videos and Photos

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.