bbc.co.uk navigation

कार्निवल की रंगबिरंगी छटा

 सोमवार, 20 फ़रवरी, 2012 को 02:10 IST तक के समाचार
  • ब्राजील में कार्निवल
    ब्राजील में कार्निवल शुरु हो गया है. पाँच दिनों तक चलने वाले इस रंगबिरंगे उत्सव के लिए लोग उन्मुक्त होकर सड़कों पर निकल आए हैं.
  • ब्राजील में कार्निवल
    समुद्र के किनारे बसा ब्राजील का शहर रियो डी जेनेरियो कर्निवल के लिए सबसे अधिक जाना जाता है. रंगबिरंगे और तरह-तरह के कपड़ों में सजे लोग आकर्षण का केंद्र होते हैं.
  • ब्राजील में कार्निवल
    वैसे कार्निवल की पार्टियाँ तो साओ पाउलो, साल्वाडोर, रिसाइफ़ और दूसरे शहरों में भी हो रहे हैं. लेकिन सभी शहरों में रंग बराबर जमा हुआ है.
  • ब्राजील में कार्निवल
    भव्य झाँकियों के साथ सांबा डांसरों को देखने के लिए ब्राजील के लोगों के अलावा दुनिया भर से पर्यटक इन दिनों यहाँ आते हैं.
  • ब्राजील में कार्निवल
    सांबा नृत्य और झांकियों की प्रतियोगिता भी होती है जिसे स्टेडियमों में लोग टिकट लेकर देखने जाते हैं और बहुत से लोग टीवी पर इसका मज़ा लेते हैं.
  • ब्राजील में कार्निवल
    शनिवार को ही रियो की सड़कों पर इस कार्निवल में भाग लेने वालों की संख्या बीस लाख से अधिक बताई गई है.
  • ब्राजील में कार्निवल
    इसमें भाग लेने वाले कलाकार साल भर इसकी तैयारियाँ करते हैं. उनके कपड़े और श्रृंगार भी आकर्षण का केंद्र होता है.
  • ब्राजील में कार्निवल
    विश्व कप फुटबॉल की तैयारी में लगे ब्राजील में पुलिस ने इस बार रियो डी जेनेरियो और सल्वा़डोर में बड़े छापे मारे हैं इसलिए लोगों को डर था कि शायद कार्निवल न हो सके. लेकिन आखिर में इसकी रुकावटें दूर हो गईं.

Videos and Photos

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.