bbc.co.uk navigation

भारत में कुश्ती के रंग

 शुक्रवार, 17 फ़रवरी, 2012 को 18:08 IST तक के समाचार
  • कुश्ती
    महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक पारंपरिक भारतीय कुश्ती केंद्र की तस्वीर, जिसे भारत में अखाड़ा कहा जाता है. भारत में आमतौर पर मिट्टी में कुश्ती का खेल खेला जाता है लेकिन अब नई पीढ़ी के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए चटाई पर कुश्ती करना ज्य़ादा पसंद करने लगे हैं.
  • कुश्ती
    मिट्टी में पसीना बहाते पहलवान, इस तरह से अभ्यास के ज़रिए ही वो आगे की प्रतियोगिता की तैयारी करते हैं.
  • कुश्ती
    थकान मिटाने के लिए चेहरे पर मिट्टी फेंकता पहलवान. पहलवान मिट्टी का इस्तेमाल पसीना सोखने के लिए भी करते हैं.
  • कुश्ती
    कुश्ती के खेल में पारंगत दो खिलाड़ी एक दूसरे को मात देने की कोशिश करते हुए.
  • कुश्ती
    कई चरणों से गुज़रते हुए ये खेल अंत में काफ़ी रोमांचक हो जाता है
  • कुश्ती
    कुश्ती के प्रशिक्षकों के मुताबिक इन अखाड़ों में आने वाले खिलाड़ी अब मिट्टी में कुश्ती करने के बजाए चटाई पर खेलना ज्य़ादा पसंद कर रहे हैं, ताकि खुद को अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए तैयार कर सकें.
  • कुश्ती
    मिट्टी की जगह चटाई में कुश्ती करना खिलाड़ियों की पहली पसंद इसलिए भी बन रही है क्योंकि वे राष्ट्रमंडल खेलों और 2012 ओलंपिक में भाग ले सकें.
  • कुश्ती
    थकान मिटाने के लिए चेहरे पर मिट्टी फेंकता पहलवान. मिट्टी इनके खेल का अभिन्न हिस्सा है.
  • कुश्ती
    पारंपरिक तरीके से मिट्टी में कुश्ती लड़ने के बाद नहाते हुए एक पहलवान.
  • कुश्ती
    कुश्ती प्रतियोगिता के बाद सभी पहलवान सभी लिए बने एक सामूहिक सोने के कमरे में आराम करते हुए.
  • कुश्ती
    कोल्हापुर के एक अखाड़े में एक पहलवान एक स्कूली छात्र से बात करते हुए. छात्रों के बीच इस खेल को लेकर काफी उत्सुकता है.
  • कुश्ती
    कुश्ती के खेल के बाद तस्वीर खिंचवाते दो नए खिलाड़ी. कई लोगों को ये खेल उन्हें विरासत में मिला है.

Videos and Photos

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.