bbc.co.uk navigation

तीसरे चरण में ज़ोर पकड़ता मतदान

 बुधवार, 15 फ़रवरी, 2012 को 12:08 IST तक के समाचार
  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के तीसरे चरण में गांधी परिवार का गढ़ माने जाने वाले इलाके अमेठी और सुल्तानपुर समेत दस ज़िलों में मतदान चल रहा है. (तस्वीरें: बीबीसी संवाददाता नितिन श्रीवास्तव)
  • इस चरण में 10 ज़िलों की 56 विधान सभा सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे.
  • इन ज़िलों में से चंदौली और सोनभद्र नक्सल प्रभावित इलाके हैं, जहां मतदान केंद्रों के आस-पास कड़े सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं.
  • लोगों में मतदान को लेकर काफ़ी उत्साह देखने को मिल रहा है और कुछ लोग कई किलोमीटर की दूरी तय कर मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं.
  • सुबह जब वोटिंग शुरू हुई थी, तब भीड़ देखने को नहीं मिल रही थी लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ रहा है, लोग दूर-दूर से अपना वोट डालने मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे हैं.
  • आज के मतदान में करीब 1 करोड़ 75 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगें.

Videos and Photos

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.