bbc.co.uk navigation

बाफ्टा पुरस्कार के सितारों पर एक नज़र

 सोमवार, 13 फ़रवरी, 2012 को 13:26 IST तक के समाचार
  • मूक फ़िल्म ‘द आर्टिस्ट’ बाफ़्टा पुरस्कार समारोह में छाई रही. फ़िल्म को सात पुरस्कार मिले जिसमें कि सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक पुरस्कार शामिल हैं. ये फ़िल्म हॉलिवुड के उस दौर को एक श्रृद्धांजली है, जब मूक फ़िल्मों का बोलबाला हुआ करता था.
  • अमरीकी अभिनेत्री मेरिल स्ट्रीप को बेहतरीन अभिनय के लिए पुरस्कार मिला. उन्होंने ‘द आइरन लेडी’ नाम की फ़िल्म में पूर्व ब्रितानी प्रधानमंत्री मारगरेट थैचर की भूमिका निभाई थी.
  • जाने-माने अभिनेता जॉन हर्ट को ब्रितानी सिनेमा में उनके योगदान के लिए पुरस्कार मिला. इन्हें ‘अभिनेताओं का अभिनेता’ भी कहा जाता है.
  • ब्रैड पिट भी पुरस्कार समारोह में शामिल हुए. उन्होंने मिशैल अज़ानाविश्युश को उनकी ब्लैक एंड व्हाइट फ़िल्म ‘द आर्टिस्ट’ के लिए बेहतरीन फ़िल्म निर्देशक का अवार्ड भी दिया.
  • पिछले साल ‘द किंग्स स्पीच’ के लिए बेहतरीन अभिनेता का पुरस्कार पाने वाले कॉलिन फ़र्थ और जॉर्ज क्लूनी हाथ मिलाते हुए. जॉर्ज क्लूनी इस बार पुरस्कार नहीं जीत पाए.
  • हैरी पॉटर डैनियल रैडक्लिफ़ समारोह में पुरस्कार वितरित करने पहुंचे. उन्होंने ऑक्टेविया स्पेंसर को बेहतरीन सह-अभिनेत्री का पुरस्कार दिया.

Videos and Photos

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.