bbc.co.uk navigation

अवार्ड जीतने वाली चुनिंदा तस्वीरें

 शनिवार, 11 फ़रवरी, 2012 को 01:20 IST तक के समाचार
  • न्यूयार्क टाइम्स के लिए स्पेन के फोटोग्राफर सैमुअल अरांडा की खींची इस तस्वीर को फोटो ऑफ द ईयर चुना गया. यमन में एक महिला अपने मृत बेटे के साथ है. ज्यूरी के अनुसार ये पूरे अरब विद्रोह की भावना को दर्शाता है.
  • रुस के यूरी खोज़िरेव की लीबिया के रास लानूफ में खींची गई विद्रोहियों की तस्वीर को स्पाट न्यूज़ सिंगल कैटेगरी में पुरस्कार के लिए चुना गया.
  • पिछले वर्ष डबलिन में भारी बारिश के दौरान रग्बी मैच की यह तस्वीर खींची आयरलैंड के रे मैकमानस ने खेल वर्ग में दूसरा स्थान मिला.
  • उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंग्यांग की एक इमारत में संस्थापक किम इल सुंग की तस्वीर खींची दामिर सागोलजी. डेली लाइफ वर्ग में प्रथम पुरस्कार.
  • नशेड़ी और यौनकर्मी मारिया की यह तस्वीर द अफ्रीका के ब्रेंट स्टिरटन ने खींची है जिसे सामयिक मुद्दों के वर्ग में पहला पुरस्कार मिला.
  • नीदरलैंड्स के रॉब होनस्ट्रा को उनके द सोची प्रोजेक्ट: सोची सिंगर्स के लिए कला एवं मनोरंजन वर्ग में पहला पुरस्कार.
  • सेनेगल के दकार में दर्जी़ के सामने पोज़ देती एक मॉडल. तस्वीर खींची फ्रांस के विनसेंट बॉयसॉट ने. कला-मनोरंजन वर्ग में दूसरा स्थान
  • इटली के पाउलो पेलीग्रिन को उनकी सूनामी के बाद प्रोजेक्ट के लिए जनरल न्यूज़ वर्ग में दूसरा स्थान मिला.
  • रुस की पहाड़ियों पर एक खड़ी ढलान पर चढ़ता ध्रुवीय भालू. इस तस्वीर को प्रकृति वर्ग में पहला पुरस्कार मिला. खींचने वाले थे अमरीका के जेनी रॉस
  • सामयिक मुद्दों की कहानी वर्ग में पहला पुरस्कार मिला अमरीका की स्टेफनी सिंक्लेयर को. यमन में बाल-वधूओं की शृंखला पर.
  • काहिरा के तहरीर चौराहे पर रोते और विरोध करते प्रदर्शनकारी. जनरल न्यूज़ सिंगल्स वर्ग में प्रथम पुरस्कार जीतने वाली यह तस्वीर इटली के एलेक्स माओली ने खींची.
  • अल्ज़ॉइमर से पीड़ित अपनी पत्नी को ले जाता एक बुजुर्ग. हर दिन की कहानी वर्ग में पहले स्थान पर रही यह तस्वीर अर्जेंटीना के अलेहांद्रो किरचुक ने खींची
  • अफ्रीका के जंगलों के गैंडे. एक गैंडे की सींग शिकारियों ने उड़ा ली है. प्रकृति कहानियों के वर्ग मे ब्रेंट स्टिरटन को मिला पहला पुरस्कार
  • न्यूर्याक में गिरफ्तारी देती एक महिला की इस तस्वीर को डेली न्यूज़ सिंगल्स में पहला स्थान मिला. तस्वीर-पोलैंड के टोमास्ज़ लज़ार ने खींची.
  • ईरान में जन्मी डेनमार्क की अदाकारा मल्लिका मेहरबान की यह तस्वीर खींची है डेनमार्क के लार्क पोसैल्ट ने जिसे पोर्ट्रेट वर्ग में पुरस्कार मिला.
  • सूनामी के बाद अपनी बच्ची को तलाशती इस महिला को बच्ची का ग्रैजुएशन सर्टिफिकेट मिला. जापान के यासुयोशी चीबा की इस तस्वीर को पीपुल इन द न्यूज़ स्टोरी वर्ग में पहला पुरस्कार मिला है.
  • जर्मन ट्रेनिंग कैंप में एक अफ़गान. पोर्ट्रेट कहानी वर्ग में टॉन कोएन की खींची इस तस्वीर को दूसरा स्थान मिला
  • एडम प्रेटी की इस तस्वीर को स्पोर्ट्स स्टोरी वर्ग में दूसरा पुरस्कार मिला. वर्ल्ड स्विमिंग चैंपियनशिप सीरिज़ में यह तस्वीर तैयारी करते तैराकों की है.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.