bbc.co.uk navigation

यूरोप में कड़ाके की ठंड

 बुधवार, 1 फ़रवरी, 2012 को 15:56 IST तक के समाचार
  • पिक्चर- एफ़पी
    मध्य और पूर्वी यूरोप में असामान्य तरीके से ठंड पड़ती रही है.
  • पिक्चर- एएफ़पी
    यूक्रेन में तापमान -23 डिग्री सेल्सियस तक चला गया जहां स्कूलों को बंद करना पड़ा और कम से कम 30 लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा.
  • पिक्चर- एपी
    यूक्रेन के अधिकारियों का कहना है कि ठंड की वजह से मारे गए ज़्यादातर लोग वे हैं जिनके पास रहने के लिए घर नहीं थे. इन लोगों के शव सड़कों पर मिले.
  • पिक्चर- एपी
    पारा अभी और लुढकने की आशंका है. बर्फ़ की वजह से सड़कें परिवहन लायक नहीं बचीं और बिजली की आपूर्ति भी बाधित हुई है.
  • पिक्चर- एपी
    ठंड की वजह से पोलैंड में कम से कम दस लोग और बुल्गेरिया में एक व्यक्ति मारा गया है. यहां 28 में से 25 ज़िलों में आपात स्थिति घोषित की गई है.
  • पिक्चर- एपी
    सर्बिया में ठंड की वजह से एक महिला और दो बुज़ुर्ग मारे गए हैं. दो अन्य बुज़र्ग लापता बताए जाते हैं.
  • पिक्चर- रॉयटर्स
    माना कि ठंड बहुत ज़्यादा है लेकिन बच्चे ठंड में मस्ती करना तो नहीं छोड़ सकते.

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.