bbc.co.uk navigation

तस्वीरों में: स्क्रीन अवार्ड्स 2011

 सोमवार, 16 जनवरी, 2012 को 14:22 IST तक के समाचार
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    पता नहीं ये तस्वीर सलमान खान पर क्या क़यामत ढाएगी
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    क..क..क...कटरीना कैफ की फ़िल्म 'ज़िन्दगी न मिलेगी दोबारा' को भी 'बेस्ट फ़िल्म' का पुरस्कार मिला. 'द डर्टी पिक्चर' को भी 'बेस्ट फ़िल्म' का पुरस्कार मिला.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    'छूना न छूना न': शाहरुख़ खान और विद्या बालन ने बिखेरा अपना जलवा. विद्या ने 'द डर्टी पिक्चर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का ख़िताब अपने नाम किया.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    'वॉना बी माय छम्मक छल्लो': स्क्रीन अवार्ड्स में शाहरुख़ खान ने माधुरी दीक्षित के साथ भी ठुमके लगाए.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    डोन 2 के लिए शाहरुख़ खान ने स्क्रीन अवार्ड्स में 'पॉपुलर च्वॉइस बैस्ट ऐक्टर' पुरस्कार अपने नाम किया.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    'आई चिकनी चमेली...': जल्द ही रिलीज़ हो रही फ़िल्म अग्निपथ में कटरीना का आइटम नम्बर काफी लोकप्रिय हो रहा है.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    जब उमराव जान और सिल्क मिलते हैं तो ज़ुबान से निकल ही जाता है 'उह ला ला'.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    प्रियंका चोपड़ा को फ़िल्म 'सात खून माफ़' के लिए 'बेस्ट ऐक्टर इन ए नैगेटिव रोल (फीमेल) ' पुरस्कार दिया गया.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    'डोन 2' के बाद 'अग्निपथ' में नज़र आएंगी प्रियंका चोपड़ा.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    'न साहिब, न गैंग्स्टर': स्क्रीन अवार्ड्स में भाग लेने आई 'साहिब बीवी और गैंग्स्टर' की माही गिल.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    'एक दीवाना था': प्रतीक 'एक दीवान था' में अपनी सह-कलाकार के साथ स्क्रीन अवार्ड्स के रेड कारपेट पर नज़र आए.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    'तेरा मेरा साथ रहे': अनुराग कश्यप और उनकी पत्नी कल्कि.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    'गली में आज चाँद निकला': भई पूजा भट्ट ईद के चाँद की ही तरह हो गई हैं. कभी कभी ही नज़र आती हैं वो. तस्वीर में डीनो मोरिया भी हैं पूजा के साथ.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    स्क्रीन अवार्ड्स में 'पॉपुलर च्वॉइस बैस्ट ऐक्टर (फीमेल)' पुरस्कार मिला दीपिका पादुकोण को. 'देसी बॉयज़' में अपने किरदार के लिए जीता दीपिका ने ये पुरस्कार.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    हज़ारों ख्वाहिशें ऐसी: लगता है चित्रांगदा सिंह की ख्वाहिश है अपने 'ग्लैमरस' अवतार से सब का दिल जीतने की.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    'लड़की ये है बड़ी बुम्बाट': 'द डर्टी पिक्चर' के गाने 'उह ला ला' के लिए श्रेया घोषाल ने स्क्रीन अवार्ड्स में अपने नाम किया सर्वश्रेष्ठ गायिका का पुरस्कार.
  • स्क्रीन अवार्ड्स
    'बन ठन के टशन में रहना': शाहिद कपूर की फ़िल्म 'मौसम' का टशन भले ही बॉक्स ऑफिस पर न चला हो लेकिन यहां तो पूरे जोश में हैं शाहिद.

Videos and Photos

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.