bbc.co.uk navigation

मनोरंजन और कला जगत- 2011

 गुरुवार, 29 दिसंबर, 2011 को 05:13 IST तक के समाचार
  • वर्ष 2011 मनोरंजन और कला जगत से कई हस्तियों को छीन कर ले गया. हिंदी सिनेमा के रॉकस्टार कहे जाने वाले शम्मी कपूर 14 अगस्त 2011को दुनिया को अलविदा कह गए. प्रस्तुति-वंदना
  • सदाबहार अभिनेता देव आनंद और हिंदी सिनेमा के 'गाइड' देव आनंद भी दुनिया छोड़ चल बसे. उनका निधन लंदन में चार दिसंबर को दिल का दौरा पड़ने से हुआ. तस्वीर- एएफ़पी/ गेटी. इसके अलावा मणि कौल और जगमोहन मुंदडा जैसे फ़िल्मकारों का भी इस साल इंतकाल हो गया.
  • अपनी मखमली आवाज़ और ग़ज़लों से लोगों के दिलों पर राज करने वाले जगजीत सिंह (दस अक्तूबर) की आवाज़ भी 2011 में हमेशा के लिए ख़ामोश हो गई. तस्वीर-एएफ़पी
  • भारत के पिकासो कहे जाने वाले 95 वर्षीय हुसैन का नौ जून 2011 को लंदन में निधन हो गया. वहीं 86 वर्षीय मशहूर संगीतकार और गायक भूपेन हज़ारिका भी पाँच नवंबर को दुनिया को अलविदा कह गए. तस्वीर-रॉयटर्स. चित्रकार जहाँगीर साबवाला और रंगमंच की बड़ी हस्ती सत्यदेव दुबे का भी निधन हो गया.
  • बीसवीं सदी की सबसे बड़ी हॉलीवुड अभिनेत्रियों में से एक एलिज़ाबेथ टेलर ने मार्च 2011 में अपनी अंतिम साँस लीं. उन्होंने दो बार ऑस्कर जीता है. तस्वीर-गेटी
  • कई बॉन्ड फ़िल्मों के लिए संगीत देने वाले ब्रितानी संगीतकार जॉन बैरी का जनवरी 2011 में निधन हो गया. वहीं जुलाई में संगीत की दुनिया की एक और हस्ती चली गई. विवादित ब्रितानी गायिका एमी वाइनहाउस लंदन में अपने घर में मृत पाई गईं थीं. तस्वीरें-लेब्रेशट म्यूज़िक/रॉयटर्स
  • 2011 मनोरंजन और कला जगत की कई अहम घटनाओं के लिए भी याद किया जाएगा. पॉप गायक माइकल जैक्सन के डॉक्टर रहे कॉनराड मरी को अदालत ने चार साल जेल की सज़ा सुनाई है. डॉक्टर मरी को जैक्सन की अनजाने में हत्या करने का दोषी करार दिया गया था. तस्वीर- एपी
  • उधर बॉलीवुड में एक ओर जहाँ एक बार फिर शाहरुख़,सलमान और अजय देवगन जैसे अभिनेताओं का बोलबाला रहा वहीं 'द डर्टी पिक्चर' के ज़रिए विद्या बालन सब पर भारी पड़ीं...यहाँ तक कि उन्हें विद्या बालन खान कहा जा रहा है.
  • टेलीवीज़न की दुनिया में सोनी के कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति ने धूम मचाई. अमिताभ बच्चन की मेज़बानी में ये कार्यक्रम एक बार फिर हिट रहा. बिहार के सुशील कुमार ने शो में पाँच करोड़ भी जीते.
  • कला की दुनिया में चीन के कलाकार आई वेवे चर्चा में रहे. उन्हें चीन ने 80 दिनों तक हिरासत में रखने का बाद जून में रिहा किया था.एक सर्वे के अनुसार वेवे कला जगत के सबसे प्रभावशाली व्यक्ति हैं. तस्वीर-गेटी
  • अब बात करते हैं ऑस्कर पुरस्कारों की. सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार द किंग्स स्पीच को मिला, इसी फ़िल्म के लिए कॉलिन फ़र्थ बने बेस्ट ऐक्टर. सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नैटली पोर्टमैन रहीं. द फ़ाइटर के लिए क्रिस्टियन बेल सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेता और मेलिसा लिओ सर्वश्रेष्ठ सह अभिनेत्री चुनी गईं. रॉयटर्स-तस्वीर
  • 58वें भारतीय राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में दबंग को भरपूर मनोरंजक फ़िल्म की श्रेणी में सम्मानित किया गया. जबकि विशाल भारद्वाज को सर्वश्रेष्ठ संगीतकार का पुरस्कार मिला. रेखा भारद्वाज बेस्ट गायिका रहीं.
  • अभिनेता धनुष और सलीम कुमार को संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला. मलयालम फ़िल्म एडमिंटे मकन आबू सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म थी. वहीं बाल कलाकार हर्ष मायर को 'आई एम कलाम' के लिए सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकर चुना गया.( इस साल धनुष का गाना कोलावरी डी यूट्यूब पर काफ़ी हिट हुआ)
  • स्वीडन के कवि टोमास ट्रांसट्रोमर को 2011 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया (बाएँ). वहीं ब्रितानी लेखक जूलियन बार्न्ज़ ने मैन बुकर पुरस्कार जीता, उनके उपन्यास द सेंस ऑफ़ ऐन एंडिंग के लिए. तस्वीर-पीए

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.