समुद्र की लहरों की दिलकश फ़ोटोग्राफ़ी

क्लार्क लिटिल के कैमरे से

  • क्रिस्टलबॉल
    क्लार्क लिटिल की इस तस्वीर का शीर्षक है - क्रिस्टलबॉल. इसे सर्दियों की एक दोपहर में खींचा गया है. क्लार्क लिटिल की इन तस्वीरों के लिए इस वर्ष प्रतिष्ठित विंडलैंड स्मिथ अवार्ड में दो पुरस्कार मिले हैं.
  • मोहॉक
    मोहॉक नाम की तस्वीर में समुद्र की दो लहरें आपस में टकरा रही हैं.
  • सनशाइन
    हवाई में जब हवाएं शांत होती हैं तो लहरें शीशे सरीखी हो जाती हैं जिसके चलते ख़ूबसूरत प्रतिबिंब उभरते हैं. तस्वीर का शीर्षक है - सनशाइन.
  • यूकीकेव
    ये है यूकीकेव. जापानी भाषा में बर्फ़ को यूकी कहते हैं. क्या ये तस्वीर बर्फ़ की गुफ़ा जैसी नहीं लग रही?
  • सेंडीशैक
    इस तस्वीर का शीर्षक सेंडीशैक. इसे रेत पर लेटकर खींचा गया है.
  • पिंकफ़्लैश
    पिंकफ़्लैश को शाम के समय एक विशेष फ़्लैश के ज़रिए खींचा गया है. सूर्योदय और बादलों की वजह ये एक बढ़िया तस्वीर बन गई है..
  • कूलव्हिप
    ये है कूलव्हिप. इस तस्वीर को हवाई द्वीप के ओआहु पर ख़ीची गई है.
  • ब्लैकपर्ल
    ब्लैकपर्ल नामक इस तस्वीर को पानी के नीचे से लिया गया है.
  • सन स्टार
    क्लार्क लिटिल की इस तस्वीर का शीर्षक है सन स्टार
  • बिगब्लू
    बिगब्लू को दोपहर में खींचा गया है.
  • कोकोनट क्रीम
    कोकोनट क्रीम में सफ़ेद रंग की लहरों और चमकते सूर्य ने एक दिलकश नज़ारा तैयार किया है.
  • ट्विस्टर
    ट्विस्टर नामक इस तस्वीर को भी पानी के नीचे से खींचा गया है.
  • क्लार्क लिटिल
    फ़ोटोग्राफ़र क्लार्क लिटिल तस्वीरें खींचते हुए. ऐसी कुछ और तस्वीरें देखने के लिए आप www.clarklittlephotography.com पर जा सकते हैं.

bbc.co.uk navigation

BBC © 2012 बाहरी वेबसाइटों की विषय सामग्री के लिए बीबीसी ज़िम्मेदार नहीं है.

यदि आप अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करते हुए इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरूप कर लें तो आप इस पेज को ठीक तरह से देख सकेंगे. अपने मौजूदा ब्राउज़र की मदद से यदि आप इस पेज की सामग्री देख भी पा रहे हैं तो भी इस पेज को पूरा नहीं देख सकेंगे. कृपया अपने वेब ब्राउज़र को अपडेट करने या फिर संभव हो तो इसे स्टाइल शीट (सीएसएस) के अनुरुप बनाने पर विचार करें.