इस ऑडियो/वीडियो के लिए आपको फ़्लैश प्लेयर के नए संस्करण की ज़रुरत है
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह ने कहा है कि कश्मीर समस्या के समाधान के लिए सबसे ज़रूरी बात है कि भारत और पाकिस्तान के बीच ऐसी रचनात्मक बातचीत हो जो किसी ठोस नतीजे पर पहुँचे.
उमर अब्दुल्लाह ने बीबीसी संवाददाता महबूब ख़ान के साथ लंदन में हुई विशेष बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार की घोषणा के अनुसार राज्य के शहरी इलाक़ों से सेना को हटाने का काम चल तो रहा है लेकिन इसे पूरा करने की समयसीमा के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है.
ग़ौरतलब है कि भारतीय गृहमंत्री पी चिदंबरम ने जून 2009 में घोषणा की थी कि जम्मू कश्मीर में नगरीय इलाक़ों से सेना हटाई जाएगी और सुरक्षा की ज़िम्मेदारी स्थानीय पुलिस को सौंपी जाएगी.
भारत सरकार ने कश्मीर में उभरती चरमपंथी गतिविधियों का मुक़ाबला करने के लिए बीस वर्ष पहले यानी 1989 में सेना भेजी थी लेकिन उसकी तैनाती स्थानीय लोगों में नाराज़गी की एक प्रमुख वजह रही है.