इस ऑडियो/वीडियो के लिए आपको फ़्लैश प्लेयर के नए संस्करण की ज़रुरत है
लंदन की एक जानी-मानी जगह ऑक्सफ़ोर्ड सर्कस में भीड़ के बढ़ते भार को हल्का करने के लिए एक नए तरह का पैदल पार पथ बनाया गया है.
जापान की राजधानी टोक्यो के चौराहों की तर्ज़ पर बने इस पैदल पार पथ पर एक साथ चारों रास्तों पर यातायात रूक जाता है, और फिर लोग आमने-सामने ही नहीं बल्कि एक कोने से दूसरे कोने भी रास्ता पार कर सकते हैं.
इस नए पैदल पार पथ को बनाने पर 50 लाख पाउंड ख़र्च हुए हैं यानी लगभग 40 करोड़ रूपए.