इस ऑडियो/वीडियो के लिए आपको फ़्लैश प्लेयर के नए संस्करण की ज़रुरत है
बीबीसी हिंदी की विशेष श्रृंखला 'विदेशी आसमान ऊंची उड़ान' में हम आपकी भेंट करा रहे हैं भारतीय मूल के उन लोगों से जो अपनी मेहनत और लगन के बूते पर नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं.
दस लाख की आबादी वाला भारतीय समुदाय ब्रिटेन की कुल जनसंख्या का सिर्फ़ 1.8 प्रतिशत है लेकिन शिक्षा, व्यापार, विज्ञान, मनोरंजन से लेकर राजनीति तक हर क्षेत्र में इस बिरादरी ने अपनी साख बनाई है.
इस विशेष श्रृंखला की पाँचवी कड़ी में एक मुलाक़ात के साथ जो ब्रितानी संसद के ऊपरी सदन हाउस ऑफ़ लार्ड्स की सदस्य बैरोनेस श्रीला फ्लेदर से. श्रीला फ्लेदर ब्रितानी संसद के ऊपरी सदन में पहुँचने वाली विदेशी मूल की पहली महिला थीं.